NEW English Version

नगर निगम ने ईद उल अज़हा पर किए उम्दा इंतजाम- चलाया विशेष सफाई अभियान- नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने सुबह से ही व्यवस्था की निगरानी

 ईद उल अज़हा के अवसर पर नगर निगम द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए गए गली मोहल्ले मुस्लिम बस्तियों और धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई चूने सैनिटाइजेशन अपशिष्टों को उठाने की उम्दा इंतजाम नगर निगम द्वारा किए गए। शाह जमाल ईदगाह पर नगर निगम द्वारा बनवाए गए प्रशासनिक कैंप में ईदगाह कमेटी और नमाजियों ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव से उम्दा इंतजाम कराए जाने पर आभार व्यक्त किया।

ईद उल अज़हा की नमाज की व्यवस्थाओं को सुबह से ही अपर नगर आयुक्त ने अपने अधीनस्थों के साथ शाह जमाल ईदगाह कैंप में पहुंचकर कराया और हर छोटी बड़ी व्यवस्थाओं के लिए नमाजियों और कमेटी के सदस्यों से बातचीत की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने ईद की बधाई दी।

 *अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बक़रीद के अवसर पर सुबह से ही नगर निगम में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई और हर एक छोटी गतिविधि की निगरानी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से की गई। नगर निगम द्वारा अपने सभी पार्षद वार्ड और मुख्य मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया इस अभियान में नगर निगम ने 45 अधिकारी 460 सामान्य कर्मचारी 1050 सफाई कर्मचारियों की 250 टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थाओं के लिए लगाया गया*

*नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि बकरीद के अवसर पर नगर निगम के अधिकारियो, कर्मचारियों और विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों ने दिन रात सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने में अमूल योगदान किया है जिसके परिणाम स्वरूप उम्दा इंतजामों की सराहना ईदगाह कमेटी व नागरिकों द्वारा की गई है जिसके लिए मेरे सभी अधिकारी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी बधाई के पात्र हैं*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »