NEW English Version

जानें किस रोग में करें कौन सा आसन: सभी बीमारियों में है योग रामबाण

अलका सिंह
योगा  एक्सपर्ट

योग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। योग करने से ना सिर्फ शरीर फुर्तीला रहता है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं। कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी के चलते लोग इस समय सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। योग कई तरह की बीमारियों को भी ठीक करने में कारगर है। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे मेंः-
माइग्रेन: एक उम्र के बाद अकसर लोगों को माइग्रेन की समस्या होने लगती है। माइग्रेन का मुख्य कारण दिमाग तक ब्लड का पर्याप्तर मात्रा में सर्कुलेशन न होना है। योग की मदद से दिमाग तक आसानी से ब्लड पहुंच जाता है। माइंड में फ्रेशनेस बनी रहती है। माइग्रेन में शीर्षासन या हेडस्टैंड करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा उष्ट्रासन, बालासन और शवासन से भी लाभ मिलेगा।
हाइपरटेंशन: हाईब्लइड प्रेशर से कई बीमारियों की शुरुआत होती है। हाइपरटेंशन की बीमारी को दूर करने में योग काफी मददगार है। योग व ध्यान की मदद से हाइपरटेंशन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप पश्चिमोत्ताशन, शवासन, प्राणायाम और अधो-मुखश्वनासन करें।

डायबिटीज: माना जाता है कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। वास्तव में आप इंसुलिन प्रतिरोधक का इलाज नहीं कर सकते। लेकिन अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। योग की मदद से बॉडी का ब्लड शुगर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। कपालभाति प्राणायाम, धनुरासन और चक्रासन से डायबिटीज की समस्या कम होती है।
मोटापा: योग करने से मोटापे से जुड़े कई रोगों से मुक्ति मिलती है। अगर आप नियमित तौर पर योग करते हैं तो आपका वजन जरूर कम हो जाएगा। मोटापा दूर करने के लिए वैसे तो कई आसन हैं, लेकिन सबसे कारगर आसन ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन और पार्श्वकोणासन हैं।
 अस्थमा : अस्थमा के मरीजों के लिए योग बेहद कारगर है। योग करने से न सिर्फ आपको सांस संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आपको इंहेलर लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। योग से फेफड़ों में ताजी हवा पहुंचती है और सांस से जुड़ी सारी समस्याीएं दूर हो जाती हैं। अस्थमा के रोग में प्राणायाम और धनुरासन करना काफी फायदेमंद होता है। आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट) और अखिल विश्व कल्याण न्यूज सर्विस के संयुक्त प्रयास से योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व, लाभ और इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना है। अंततः निष्कर्ष यह निकलता है कि यदि नियमित रूप से योग किया जाए, तो शरीर पूर्णता स्वस्थ रहता है हम आजीवन स्वस्थ रहते हैं और सभी बीमारियों से दूर रहते हैं सभी बीमारियों में रामबाण का कार्य करता है योग इसलिए रोज करें योग स्वस्थ रहें मस्त रहें खुश रहें।

अलका सिंह, योगा  एक्सपर्ट

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »