NEW English Version

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) का दौरा किया; सामरिक परमाणु परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत न्‍यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) द्वारा क्रियान्वित की जा रही परमाणु विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के लिए गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) का दौरा किया।

इस परियोजना में 4 x 700 मेगावाट क्षमता के दाबयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) स्थापित करना शामिल है। परियोजना पूरी हो जाने पर, उत्पादित बिजली का 50% हरियाणा राज्य को आवंटित किया जाएगा जिससे राज्य की ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

वर्तमान स्थिति:

  • इकाई-1 मील के पत्थर:
  • कंक्रीट का पहला काम अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
  • जून 2030 तक पहली परमाणु विखंडन श्रृंखला स्थापित करना
  • मार्च 2031 तक वाणिज्यिक परिचालन की उम्मीद
  • यूनिट-2, यूनिट-1 से 6 महीने के अंतराल पर शुरू होगी।

सीएसआर और आउटरीच:

मंत्री को एनपीसीआईएल की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहलों से भी अवगत कराया गया। सामुदायिक विकास कार्यों जैसे सड़कों, स्कूलों के निर्माण, मेडिकल वैन की व्‍यवस्‍था और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड के विकास पर कुल 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए। स्कूलों, एनसीसी शिविरों और सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कौशल विकास पहल और जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

जनता को परमाणु ऊर्जा और सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने और इसमें शामिल करने के लिए एक प्रमुख पहल के रूप में “एटम ऑन व्हील्स” मोबाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

श्री मनोहर लाल ने एनपीसीआईएल के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्र के भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ऊर्जा प्राप्त करने में परमाणु ऊर्जा के महत्व को दोहराया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »