NEW English Version

यूजर चार्ज वसूली में लापरवाही पड़ी भारी

नगरीय क्षेत्र के 90 पार्षद वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम अर्बन एनवायरोटेक कंपनी द्वारा किया जा रहा है कंपनी द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने के सापेक्ष यूजर चार्ज की कम वसूली कंपनी को भारी पड़ गई है। पिछले दिनों कंपनी द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाये जाने का बिल भुगतान हेतु नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिस पर नगर आयुक्त ने घर-घर से कूड़ा उठाने के एवज में यूजर् चार्ज की कम वसूली पर नाराजगी जताई और तत्काल अर्बन कंपनी को नोटिस देने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि फर्म मै०अर्बन इनवाईरोटेक सर्विसेज प्रा० लि० द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य के सम्बन्ध में यूजर चार्ज की वसूली में अगस्त 2024 से कोई सुधार नहीं होने, यूजर चार्जेज में फरवरी 2025 के सापेक्ष लगातार वसूली / यूजर चार्जेज कलेक्शन में गिरावट एवं मा० पार्षदगणों द्वारा अपने-अपने वार्डों में डोर-टू-डोर गाडियों द्वारा संतोषजनक डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन कार्य न करने, डोर-टू-डोर व्हीकल्स पर हेल्पर न होना, जिन व्हीकल्स पर हैल्पर होते हुये भी कूड़ा न लेना, व्हीकल्स में बैठे रहना, नागरिकों को डोर-टू-डोर की सुविधा न मिलने के कारण घरों के कूड़ा को सड़कों पर फेंकना, खुली नालियों में फेंकना एवं खाली प्लॉटों में फैकने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही l जिसका संज्ञान लेते हुए कंपनी से जवाब तलब किया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि अर्बन कम्पनी द्वारा डोर टू डोर व्यवस्था ठीक से नहीं की जा रही थी, जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी और कचरा जमा हो रहा था। नोटिस में जिसमें उन्हें यूजर चार्ज डोर टू डोर में सुधार करने और निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है साथ ही अर्बन कम्पनी को यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि वे कार्य में सुधार नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था से समझौता किसी भी प्रकार का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है जब घर-घर से कचरा उठेगा तभी सड़कों पर कचरा कम दिखेगा यह कदम शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के उनके प्रयासों का हिस्सा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »