NEW English Version

एमवे इंडिया द्वारा इम्युनिटी पोर्टफोलियो का विस्तार; न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट की शुरूआत

जीवनशैली संबंधी बढ़ती बीमारियों और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के साथ, भारत में स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूक के रूप में एक स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलती उपभोक्ता ज़रूरतों के साथ तालमेल बिठाते हुए, स्वास्थ्य और सेहत क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट के साथ अपनी पोषण श्रेणी उत्पादों में वृद्धि की है। प्लांट प्रोटीन-आधारित पूरक, एसरोला चेरी, हल्दी और लीकोरिस की प्राकृतिक ताकत के साथ वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है। इस शक्तिशाली फॉर्मूलेशन में ऐसे पोषक तत्व हैं, जो शरीर में ट्रिपल-एक्शन फॉर्मूला के साथ कार्य करते हैं- प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना, सूजन को कम करना तथा आँत, त्वचा और प्रतिरक्षा स्वास्थ्य के लिए मजबूत एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करना।

एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, रजनीश चोपड़ा ने लॉन्च के अवसर पर टिप्पणी करते हु, कहा, “चूँकि, खराब पोषण देश के आधे से अधिक लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है , इसलिए समग्र स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ, प्लांट प्रोटीन आधारित उपायों की आवश्यकता आज पहले से कही ज्यादा है। आज के उपभोक्ता पहले की तुलना में अच्छे स्वास्थ्य को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।  52% व्यक्ति सप्लीमेंट्स से सबसे बड़े लाभ के रूप में मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली चाहते हैं- जो समग्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता की बढ़ती माँग को रेखांकित करता है। उपभोक्ता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और उत्पाद नवाचार क्षेत्र में तेजी लाने की हमारी रणनीतिक व्यावसायिक प्राथमिकता के हिस्से के रूप में, हमें अपने नवीनतम नवाचार- एमवे द्वारा न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट को पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह अनूठा फॉर्मूलेशन प्रतिरक्षा, आँत और त्वचा को मजबूत बनाने के लिए विज्ञान-समर्थित अवयवों को एक साथ लाता है, जिससे व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय, समग्र दृष्टिकोण अपना सके। सबसे पहले स्वास्थ्य- दृष्टिकोण के साथ, हम एमवे में व्यक्तियों को उनके स्वास्थ्य और सेहत पर नियंत्रण रखने और उनके स्वास्थ्य को लंबे समय तक बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि जीवन न केवल लंबा होना चाहिए, बल्कि स्वस्थ भी होना चाहिए।”

न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट टिकाऊ, प्लांट प्रोटीन-आधारित और साक्ष्य-समर्थित पोषण के फॉर्मूला पर आधारित है। प्रत्येक खुराक में विटामिन सी की अनुशंसित दैनिक खुराक (आरडीए) की 100% मात्रा मिल जाती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली की इष्टतम अवस्था सुनिश्चित करती है। इस फॉर्मूलेशन में एसरोला चेरी का अर्क शामिल है, जो ब्राजील के उबाजरा में प्रमाणित जैविक खेतों से संधारणीय तरीकों से प्राप्त किया गया है, जिसमें आंवला की तुलना में लगभग सात गुना अधिक विटामिन-सी होता है। इसमें 40 मिलीग्राम हल्दी का अर्क (कच्ची हल्दी के 50 गुना मात्रा के बराबर) और 167 मिलीग्राम मुलेठी अर्क (कच्ची मुलेठी के छह गुना के बराबर) भी शामिल है। ये दोनों अर्क प्रमाणित जैविक खेतों से प्राप्त किए जाते हैं, जो इसके शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट लाभों में योगदान करते हैं। कृत्रिम रंगों, स्वादों या परिरक्षकों के बिना बनाया गया, इस सोचे-समझे फॉर्मूलेशन में ऐसे तत्व हैं, जो प्रतिरक्षा, आँत और त्वचा के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं।

एमवे इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अमृता असरानी ने पॉवर-पैक फॉर्मूलेशन के बारे में बात करते हुए कहा, “न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट एमवे इंडिया की समग्र स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एसरोला चेरी, हल्दी और मुलेठी से भरपूर, इस शक्तिशाली तिकड़ी में पोषक तत्व हैं जो समग्र स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए एक साथ कार्य करते हैं। एक सैनिक की तरह, मुख्य तत्व- एसरोला चेरी है, जिसका उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एस्कॉर्बिक एसिड के साथ विटामिन सी के स्रोतों में से एक के रूप में किया जाता है। अगली पंक्ति में मुलेठी है, एक शांतिदूत के रूप में- मुलेठी। सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदर्शित करता है, जो शरीर की समग्र रक्षा प्रणाली की सहायता करता है। अंत में, हल्दी रक्षक की भूमिका निभाती है, हानिकारक तत्वों को बेअसर करती है और एंटीऑक्सीडेंट लाभ प्रदान करती है। साथ में, ये तत्व एक ट्रिपल-एक्शन फॉर्मूलेशन बनाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली की सहायता करने, सूजन को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एंटीऑक्सीडेंट लाभ प्रदान करने के लिए सामंजस्यपूर्ण रूप से काम करता है।”

न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट के साथ, एमवे इंडिया लाखों लोगों को जीवन के एक तरीके के रूप में तंदुरुस्ती अपनाने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहा है। पोषण क्षेत्र में 90 वर्षों की वैश्विक विशेषज्ञता के साथ, न्यूट्रीलाइट स्थिरता, वैज्ञानिक नवाचार और निवारक स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, अग्रणी भूमिका बनाए हुए है। न्यूट्रीलाइट का बीज से पूरक दर्शन, निरंतर अनुसंधान और विकास निवेश तथा समझौता रहित गुणवत्ता मानक सुरक्षित, शुद्ध और प्रभावी अवयवों के साथ विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले उत्पादों की डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं जो एक स्वस्थ भविष्य बनाने में सहायता करते हैं।

न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट अब पूरे भारत में वितरकों/एमवे व्यवसाय मालिकों के पास एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट www.amway.in पर जाएं । मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »