NEW English Version

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 25,000 लोगों के बीच योग जागरूकता बढ़ाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) एक वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरा है। यह  कल्याण, शांति और सद्भाव को बढ़ावा दे रहा है और योग के शाश्वत ज्ञान के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को एक साथ ला रहा है।

कोयला मंत्रालय के अंतर्गत सिंगरौली स्थित मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) स्थानीय समुदाय में योग और इसके स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देने के लिए 15 जून से 20 जून, 2025 तक व्यापक जागरूकता अभियान चला रही है। यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मद्देनजर है। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” है, जो इस बढ़ती समझ को दर्शाता है कि मानव स्वास्थ्य हमारे ग्रह के स्वास्थ्य से निकटता से जुड़ा हुआ है। एनसीएल अपनी पहल के माध्यम से लगभग 25,000 लोगों को जोड़ने की योजना बना रहा है। यह अभियान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व का संदेश फैलाएगा।

एनसीएल का उद्देश्य लोगों को शारीरिक कल्याण, मानसिक शांति तथा प्रकृति और अपने समुदाय के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए प्रेरित करना है।

इन पहलों के माध्यम से, कंपनी अपने कार्यस्थल में योग को एक स्थायी अभ्यास बनाने तथा अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और आसपास के हितधारकों के लिए सतत स्वास्थ्य पहलों को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।

एनसीएल का अभियान वर्तमान में चल रहे वैश्विक योग आंदोलन से मेल खाता है, जो दर्शाता है कि योग जीवनशैली संबंधी विकारों को कम करने, सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने और प्रकृति के संसाधनों को संरक्षित करने में सहायक हो सकता है।

एनसीएल के अभियान और कार्यक्रम एक स्वस्थ समुदाय एक स्वस्थ राष्ट्र और एक स्वस्थ दुनिया का आधार बनाने के लिए है। इस वर्ष का योग दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि सभी के कल्याण को बढ़ावा देने यानी एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए एकजुट होने का एक शक्तिशाली अवसर है।

एनसीएल के व्यापक जागरूकता अभियान में समुदाय-उन्मुख कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल है:

  • योग जागरूकता रैलियां – सभी कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों, छात्रों और आसपास के हितधारकों सहित समुदाय के हर कोने तक योग के लाभ पहुंचाने के लिए।
  • निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं – सिंगरौली क्षेत्र के स्थानीय बच्चों और युवाओं को स्वास्थ्य और कल्याण में योग की भूमिका पर रचनात्मक रूप से विचार करने में सक्षम बनाना।
  • सार्वजनिक योग सत्र – बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का पालन करना।
  • स्कूलों और कॉलेजों में कार्यशालाएं – छोटी उम्र से ही योग की आदत को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून, 2025 को कंपनी के सभी क्षेत्रों और इकाइयों में 10,000 से अधिक लोग योग सत्र में भाग लेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »