NEW English Version

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करने के लिए, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म, योर स्टोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह भागीदारी जमीनी स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण भारत में उभरती प्रतिभाओं का सहयोग करने के डीपीआईआईटी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। सहयोग का उद्देश्य भारत परियोजना के तहत एआई-संचालित टूल, वेंचर लॉन्चपैड और क्षेत्रीय सफलता की गाथा कहने की पहल के माध्यम से 10 लाख उद्यमियों को सशक्त बनाना है।

यह पहल भारत के स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी प्रणाली के भीतर जुड़ाव को प्रोत्साहन देने के लिए प्रमुख स्टार्टअप कार्यक्रमों और डेवलपर-केंद्रित प्लेटफार्मों का भी लाभ उठाएगी। ये प्लेटफ़ॉर्म इनोवेशन शोकेस, संस्थापक-निवेशक नेटवर्किंग और एआई, जेनएआई, डेटा और ब्लॉकचेन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे।

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव श्री संजीव सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में अगली पीढ़ी के उद्यमियों को आगे बढ़ाने में समावेशी प्लेटफार्मों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी नेटवर्क, ज्ञान और सफलता की कहानियों तक पहुँच का विस्तार करेगी, विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों के महत्वाकांक्षी प्रवर्तक के लिए, जिससे भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने में तेज़ी आएगी।

डीपीआईआईटी के उप सचिव श्री राजेश कुमार और योरस्टोरी और द भारत प्रोजेक्ट की संस्थापक और सीईओ सुश्री श्रद्धा शर्मा ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »