NEW English Version

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्‍थान में टचपॉइंट्स की संख्‍या हुई 14

प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स की शुरुआत की है। ये शोरूम सिकर रोड स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (वीकेआई) और राजा पार्क क्षेत्र में स्‍थापित किए गए हैं। इनकी शुरुआत साइशा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई है। इन दो नई शाखाओं के साथ जयपुर में स्‍कोडा के कुल 6 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जबकि पूरे राजस्‍थान में इनकी संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है। कंपनी आधुनिक शोरूम अनुभव और उत्‍कृष्‍ट उत्‍पादों के माध्‍यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित यह शोरूम 2,375 वर्गफुट में फैला है और यहां 3 डिस्‍प्‍ले कारें प्रदर्शित की जा सकती हैं, जबकि राजा पार्क का शोरूम 3,000 वर्गफुट का है, जहां 4 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। दोनों आउटलेट्स स्‍कोडा की ‘मॉडर्न सॉलिड’ डिज़ाइन लैंग्वेज और ग्राहक-केन्‍द्रित अनुभव को दर्शाते हैं।

स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्‍टर श्री आशीष गुप्‍ता ने कहा, “जयपुर उत्‍तर भारत के हमारे नेटवर्क विस्‍तार में एक अहम बाजार है। ये नए शोरूम हमें अपने ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने और और ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेंगे। हमारा लक्ष्‍य है कि 2025 के अंत तक देशभर में 350 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचा जाए।”

साइशा मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल श्री साई गिरिधर ने कहा, “स्‍कोडा ऑटो इंडिया के साथ साझेदारी कर जयपुर में अपने नेटवर्क का विस्‍तार करना हमारे लिए गर्व की बात है। इन शोरूम्स के जरिए हम शहर के आधुनिक कार खरीदारों को एक बेहतरीन और ग्राहक-केंद्रित रिटेल अनुभव देने के लिए तत्‍पर हैं।”

ग्राहकों के और करीब

इन नई शाखाओं में ग्राहक स्‍कोडा की पूरी प्रोडक्‍ट रेंज का अनुभव ले सकते हैं, जिसमें हाल ही में लॉन्‍च की गई काइलैक, कोडियाक, स्लाविया और कुशाक शामिल हैं। कंपनी की सुपरकेयर, सर्विस पैकेजेस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी पहलें यह सुनिश्चित करती हैं कि ग्राहकों को एक सहज और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव मिले। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »