NEW English Version

जल शक्ति मंत्रालय ने पूरे देश में उत्साह और जन भागीदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

जल शक्ति मंत्रालय ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर व्यापक समारोहों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारी, कर्मचारी सदस्य और आम जनता सामूहिक भावना और उत्साह के साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JW22.jpg

मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा नई दिल्ली के जीरो पुश्ता पार्क में बीएसएफ कयाकिंग कैंप में यमुना नदी के तट पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण और नदी कायाकल्प के संदेश के साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।

योग सत्र की शुरुआत से पहले, यमुना नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विशाखापत्तनम में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर के समारोह से वर्चुअली जुड़े। लाइव प्रसारण ने देश भर के प्रतिभागियों को प्रेरित किया और स्वास्थ्य, सद्भाव और पर्यावरण के प्रति चेतना को समर्पित इस दिन की शुरुआत की।

यमुना तट पर आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के मिशन निदेशक श्री राजीव मित्तल, जल जीवन मिशन के एमडी श्री कमल किशोर सोन के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। “जल योद्धाओं”और सभी क्षेत्रों के लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिक एक साथ योग करने के लिए नदी तट पर एकत्र हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UPT7.jpg

यह आयोजन दो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं यानी योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तथा नदियों के पुनरुद्धार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के सार्थक संगम के रूप में कार्य करता है। इसने यमुना नदी को पुनर्जीवित करने तथा हमारे जलाशयों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

जल शक्ति मंत्रालय लोगों और नदियों के बीच समग्र और टिकाऊ संबंधों को पोषित करने, आंतरिक संतुलन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी दोनों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »