11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम ने किया योग शिविर का आयोजन

अलीगढ़ नगर निगम ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर माननीय महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में नगर निगम के  पार्षद अधिकारी और कर्मचारियों ने योग को अपने जीवन में शामिल करने और इसको अपनी आदत बनाने का संकल्प लिया।

महापौर ने कहा

यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक अलग पहचान बनी है योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस योग शिविर मे शामिल सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारी और योग गुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा आने वाले दिनों में अलीगढ़ नगर निगम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करना है। 

योग शिविर का आयोजन

योग शिविर में नगर निगम के उप सभापति दिनेश जादौन माननीय पार्षद राकेश ठाकुर, लाल सिंह,विनीत यादव राजकुमार, विनोद माहौर, योगेश सिंघल दीपक चौधरी, मनोज कुमार मौजूद थे

योग शिविर में उप नगर आयुक्त अमित कुमार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अधिकारी लेखाधिकारी भारत कुमार दुबे सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह लेखाकार प्रेम प्रकाश शर्मा कर अधीक्षक विशाल सिंह आरके कमल, कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, मीडिया सहायक एहसान रब एसएफआई बिशन सिंह प्रदीप पाल हाकिम सिंह राजकुमार बंसल, सुबोध शर्मा अकील विनय संदीप अभिनव रजत आदि योग शिविर में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »