NEW English Version

पेयजलापूर्ति में सुधार के दिखे आसार

पार्षद वार्डो में पार्षदों और नागरिकों द्वारा क्षेत्र में ट्यूबवेल ऑपरेटर द्वारा समय से पेयजल आपूर्ति नहीं देने, नलकूप को समय से नहीं चलाने, पेयजल आपूर्ति को समय से पहले बंद करने, ऑपरेटर के न रहने जैसी घटनाओं पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक्शन लेते हुए जलकल विभाग द्वारा संचालित नगर निगम के 90 पार्षद वार्ड अंतर्गत 227 नलकूपों के संचालन और रखरखाव के लिए ई टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित की है।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आम नागरिकों को पेयजल आपूर्ति समय से उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम उठाया गया है नगरीय सीमा में 227 नलकूपों के संचालन और रखरखाव के लिए ई टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से नलकूपों के रख रखाव पर अनावश्यक व्यय में कमी आने के साथ साथ बार बार नलकूपों के खराब होने, टंकी में पानी भरने, समय से पेयजलापूर्ति चालू होने के साथ साथ विद्युत आपूर्ति का भी अपव्यय कम होगा। ऑटोमेशन होने के कारण नलकूप ऑटोमेटिक संचालित होंगे जिसके कारण बार-बार ब्रेकडाउन के कारण आमजनमास को होने वाली परेशानियाँ से राहत मिलेगी ब्रेकडाउन के समय में भी कमी आयेगी।

महापौर का बयान

शहर की पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने की दिशा में नलकूपों का रखरखाव और संचालन बेहद महत्वपूर्ण है इस दिशा में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है।

मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था के लागू होने से निश्चित रूप से पेयजल आपूर्ति प्रभावी बनेगी समय अंतर्गत बनेगी और इसका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा इस व्यवस्था से रख-रखाव पर होने वाले व्यय में कमी होंगी ऊर्जा खपत में कमी होंगी टूट-फूट में कमी, मशीनों की आयु में बढ़ोत्तरी, जलापूर्ति हेतु जल के उत्पादन में बढ़ोत्तरी, जनप्रतिनिधियों / आमजनमानस में विभागीय कार्मिकों के प्रति बेहतर संबंध, कार्यबल पर मानसिक और शारीरिक दबाव में कमी, सुरक्षा जोखिम और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी, आमजनमास में विभाग की बेहतर छवि, अच्छी व गुणवत्ता युक्त जलापूर्ति, वास्तविक समय निगरानी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »