NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में कई निर्णय लिए गए

बिलासपुर: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष संतोष भारती के आवास रामा ग्रीन सिटी में आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस, रामचंद्र पाठक,प्रभात गुप्ता,  ज्ञानेश्वर सिंह उपस्थित हुए। बैठक में चर्चा के पश्चात सब ने मिलकर यह निर्णय लिया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संगठन को शहर एवं जिले में में मजबूत करना है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि सभी को तीन-तीन और सदस्यों को संगठन में शामिल करना है। आगामी 20 जुलाई को जो महत्वपूर्ण नव प्रवेशी सदस्यों का शपथ एवं परिचय सम्मेलन नगर में होने जा रहा है, अतः उक्त समारोह में आधिकाधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति एवं वृहद स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी की जाने हेतु कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अगले महीने जुलाई माह में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वाधान में किए जाने का निर्णय लिया गया।

वहीं एशोसिएशन की  उपस्थिति सोशल मीडिया में भी रखे जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, ताकि इस निर्णय से अधिक संख्या लोगों तक संगठन कार्यों की जानकारी व जुड़ाव का प्रयास किया जा सके। बैठक में एशोसिएशन के सभी सदस्यों के जन्मदिन अवसर पर किए  जाने वाले सेलिब्रेशन को वृद्ध- आश्रम या अनाथ आश्रम में सब मिलकर किए जाने का सर्वसम्मति से तय किया गया है। संगठन के जिला इकाई की अगली बैठक 17 अगस्त 2025 को भरनी परसदा में संभागीय मंडल प्रमुख रामचंद्र पाठक यहां के निवास पर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »