NEW English Version

एएचपी की अंतरराष्ट्रीय बैठक कर्नाटक के जेबरगी में संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 

जेबरगी,कर्नाटक। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की अंतरराष्ट्रीय बैठक कर्नाटक के जेबरगी में संपन्न हुई जिसमें अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर सहित प्रांत स्तर की पदाधिकारी उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में 50 हजार समितियां एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिकता संहिता को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया किया गया, प्रस्ताव में अखिल भारतीय स्तर पर संबंधित विषय को लेकर धरना प्रदर्शन, पुतला दहन सहित राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्य किये जाने का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् द्वारा नवम्बर माह को विशाल हिंदू अधिवेशन वृंदावन में होना निश्चित किया गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के विभिन्न आयामों के जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में एएसपी महाकौशल प्रांत के प्रांत महामंत्री एडवोकेट रमेश त्रिपाठी को एएचपी के वर्तमान दायित्व में रहते हुए मध्यप्रदेश एडवोकेट फोरम का प्रदेश अध्यक्ष, अशोक सिंगर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सातों प्रांत के हिंदू हेल्पलाइन के क्षेत्र अध्यक्ष, श्रीमती रेखा रंजन झारखंड महिला परिषद की अध्यक्ष, डॉली सिंह ओजस्विनी परिषद से झारखंड की अध्यक्ष, मूलचंद शाह जी को मध्य भारत एवं मालवा का संयुक्त महामंत्री, संदीप पटेल मध्य भारत के महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, माखन जी पटेल मालवा प्रांत के संरक्षक जम्मू से अनिल जी जम्मू एएचपी महामंत्री, डॉक्टर प्रणव शर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री जम्मू से, तेलंगाना प्रांत की एएचपी से बहन सुमिता रेड्डी, आंध्र प्रदेश से विनोद को तेलंगाना प्रान्त का महामंत्री, श्रद्धानंद तेलंगाना महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सौंदर्य राजन को तमिलनाडु के साथ बैंगलुरू का संयोजक बनाने की घोषणा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के द्वारा की गई।

कार्यक्रम के समापन सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों में घटी दुखद् घटना जैसे पुलवा में हिंदू नर संहार, गुजरात में प्लेन हादसा को लेकर शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शक्ति सिंह चंदेल
शक्ति सिंह चंदेल 
प्रांत प्रवक्ता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद्/ प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »