NEW English Version

बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में खोलीं 10 नई ब्रांच, 4 राज्यों में कुल 18 ब्रांच खुलीं

बंधन बैंक ने आज घोषणा की है कि उसने बिहार और झारखंड में दस नई ब्रांच शुरू की हैं। बैंक ने 4 राज्यों में कुल 18 नई ब्रांच खोली हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश में पांच और ओडिशा में तीन ब्रांच शामिल हैं। इन ब्रांचों का उद्घाटन बंधन बैंक के एमडी और सीईओ, श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, जैसे ईडी और सीबीओ श्री राजिंदर कुमार बब्बर और ईडी और सीओओ श्री रतन कुमार केश के साथ मिलकर किया।

बिहार में नई ब्रांच पश्चिमी चंपारण (चनपटिया ब्रांच), नवादा (रजौली ब्रांच) और औरंगाबाद (नबीनगर ब्रांच) में खुली हैं। वहीं, झारखंड में सरायकेला-खरसावां (चांडिल ब्रांच), रांची (मेसरा ब्रांच, कांके ब्रांच), हजारीबाग (बरकागांव ब्रांच), गिरिडीह (बगोदर ब्रांच, धनवार ब्रांच) और बोकारो (गुमिया ब्रांच) में नई  ब्रांच खुली हैं। ये सभी नई ब्रांच राज्य के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में सेवाएँ देंगी। ब्रांच नेटवर्क का यह विस्तार बैंक की विविधीकरण और देश भर में मजबूत उपस्थिति स्थापित करने की रणनीति के अनुरूप है। अपनी पहुँच बढ़ाकर, बैंक ग्राहकों के लिए इनोवेटिव बैंकिंग समाधानों को और अधिक सुलभ बना रहा है। बैंक अब बिहार और झारखंड में 855 से अधिक आउटलेट्स और पूरे भारत में 6300 से ज्यादा बैंकिंग आउटलेट्स के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से अपने ग्राहकों को सेवा देगी।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, बंधन बैंक के एमडी और सीईओ, श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “हम ग्राहकों की बदलती रूरतों के अनुरूप अपने उत्पादों और सेवाओं को ढालते हुए उन्हें श्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में, हम चार राज्यों में 18 नई ब्रांच खोलने की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जिसमें बिहार और झारखंड में 10 नई ब्रांच शामिल हैं, जिससे हमारे नेटवर्क को ग्राहकों को और अधिक कुशलता से सेवा देने में मबूती मिलेगी। जैसे-जैसे हम देशभर में विस्तार कर रहे हैं, हम स्थायी विकास और बदलते उम्मीदों को पूरा करने वाले इनोवेटिव, लचीले समाधान प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

बंधन बैंक वर्तमान में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में फैला हुआ है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »