NEW English Version

मानवाधिकार नागरिकों की स्वतंत्रता की एक अहम कड़ी: तोमर

पचमढ़ी नासिक में मानवाधिकार एसोसिएशन  मार्गदर्शन शिविर संपन्न

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा उत्तर महाराष्ट्र पचमढ़ी में प्रदेश स्तर पर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर की कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन  के प्रदेश अध्यक्ष ए के सिंह एवं उत्तर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने किया। उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस ने बताया कि इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तोमर ने कहा कि मानवाधिकार पर किसी के भी अधिकार का उल्लंघन होता देख आपको तत्काल प्रतिरोध करना चाहिए, इसके लिए शालीनता से आप लोगों को सचेत करें कि मानवाधिकार भी सभी नागरिकों की स्वतंत्रता एवं अधिकार की एक अहम कड़ी है, जिसका पालन हम सबको करना चाहिए। ह्यूमन राईट एक्टिविस्ट होने  के नाते हमारा यह परम दायित्व है कि मानवाधिकार के लिए हम सतत प्रयास करते रहे, और लोगों को इसके प्रति आगाह करते रहें।

इस अवसर पर प्रदेश महाराष्ट्र अध्यक्ष एक सिंह ने भी अपने संबोधन में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए मानवाधिकार के विषय पर सारगर्भित जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अविनाश पाटील, उप जिलाध्यक्ष, प्रशांत धर्माधिकारी, शहर चिटणीस सुनील सालानी सहित रशीद पिंजारी सरचिटणीस उपस्थित प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  समस्त कार्यक्रम का संचालन प्रशांत धर्माधिकारी उप जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। अंत में  उपस्थित सभी जनों का आभार प्रीतम लोणकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »