NEW English Version

जल भराव क्षेत्र का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

बीती रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के रामघाट रोड, छर्रा अड्डा गूलर रोड शाह जमाल मैरिस रोड, शाह जमाल, ईदगाह रोड, ख़ैर रोड पर हुए जल भराव का निरीक्षण नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने किया। नगर आयुक्त ने गूलर रोड पंपिंग स्टेशन और गूलर रोड पोखर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गूलर रोड पोखर के इनलेट चेम्बर की क्षमता को बढ़ाने व इसके  डिजाइन को चेंज करने के निर्देश दिए।

गूलर रोड पंपिंग स्टेशन पर जो पंप सेट लगे हैं उनके स्थान पर मड पंप लगवाए जाने व उनकी क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने गूलर रोड पम्पिंग स्टेशन पर लगे डिलीवरी हैडर जिसकी क्षमता काफी छोटी थी उसको बदलने के निर्देश दिए। शाहजमल ईदगाह में जल निकासी को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत चरखवालान पंपिंग स्टेशन को अधिकतम क्षमता का  बनाने का प्रस्ताव तत्काल तैयार कराए जाने के निर्देश महाप्रबंधक जल को दिए गए।

खैर रोड पर नाले में फ्लोटिंग मटेरियल पाए जाने पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक अनिल सिंह का स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। खैर रोड पर जल निकासी को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत जल निकासी में बाधक अतिक्रमण को नगर निगम राजस्व टीम से चिह्नित कराते हुए उन्हें प्राथमिकता पर हटवाये जाने की कार्रवाई करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को

खैर रोड पर जल भराव को देखने पहुंचे नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें पूरा भरोसा दिलाया जल निकासी की समुचित व्यवस्था नगर निगम अपने सीमित संसाधनों के बल पर कर रहा है. उन्होंने मौके पर ख़ैर रोड की जल निकासी के लिए महाप्रबंधक जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह को अतिरिक्त पंपसेट खैर रोड पर लगाकर नादा पुल नाले में डिसचार्ज पाइप डालने के लिए कहा।

नगर आयुक्त ने रामघाट रोड पर जल निकासी को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत महाप्रबंधक जल को तत्काल शहर के जल भराव वाले चिन्हित स्थान शाह जमाल गूलर रोड रामघाट रोड मैरिस रोड सुदामापुरी रोड छर्रा अड्डा गुरुद्वारा रोड ईदगाह रोड पर सभी मोबाइल पंप सेट लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चांद महाप्रबंधक जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता नरेंद्र सिंह आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »