NEW English Version

भारतीय नौसेना ने पलाऊ ध्वज वाले टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया

भारतीय नौसेना ने 29 जून, 2025 को उत्तरी अरब सागर में पलाऊ-ध्वजांकित टैंकरएमटी यी चेंग 6 पर एक उच्च जोखिम अग्निशमन और बचाव अभियान से 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की। 29 जून, 2025 की सुबह मिशन पर तैनात आईएनएस तबर को मेडे डिस्ट्रेस कॉल से यूएई के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में एमटी यी चेंग 6 के इंजन कक्ष में भीषण आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही आईएनएस तबर सहायता प्रदान करने के लिए संकटग्रस्त जहाज के आसपास पहुंच गया और जहाज के मालिक से संपर्क स्थापित कर अग्निशमन अभियान शुरू किया।

चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, चालक दल के सात सदस्यों को जहाज की नावों से तुरंत आईएनएस तबर में ले जाया गया। जहां मेडिकल टीम की जांच में सभी सुरक्षित पाए गए। आईएनएस तबर ने मास्टर सहित चालक दल के छह सदस्यों के साथ अग्निशमन उपकरणों और क्षति नियंत्रण दल की सहायता से जहाज के इंजन कक्ष में लगी आग पर नियंत्रण पाया।

भारतीय नौसेना कर्मियों और जहाज़ के चालक दल के शुरुआती अग्निशमन प्रयासों के परिणामस्वरूप आग पर काबू पाया गया। भारतीय नौसेना के 13 अतिरिक्त कर्मियों (5 अधिकारी और 8 नाविक) ने भी आग बुझाने में मदद की।

भारतीय नौसेना की अग्निशमन टीम और चालक दल के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। लगातार तापमान की जांच और निगरानी की जा रही है। निरंतर सहायता के लिए आईएनएस तबर स्टेशन पर तैनात है।

भारतीय नौसेना कर्मियों के इस वीरतापूर्ण प्रयास से न केवल जहाज और सभी भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि इसने भारतीय नौसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, परिचालन तैयारियों, समुद्री सुरक्षा के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करते हुएहिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका की पुष्टि भी की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »