NEW English Version

वार्ड 59 में सड़क निर्माण के विवाद को नगर आयुक्त ने पहुँचकर सुलझाया

जमालपुर के वार्ड 59 मैं सड़क निर्माण के विवाद के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षद असलम नूर के साथ जमालपुर बड़ी मस्जिद वाली गली में सड़क निर्माण के विवाद को मौके पर जाकर देखा । स्थानीय लोगों से विवादित सड़क निर्माण व सड़क से स्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए लोगों से बातचीत की। लोगों की सहमति के आधार पर सड़क को एकरूपता के साथ निर्माण कराये जाने के लिए नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता दानिश नक़वी को अगले 3 दिनों में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय स्थानीय पार्षद असलम नूर ने जमालपुर नाले के दोनों साइड पर अवैध अतिक्रमण के कारण जाम लगने की समस्या से भी नगर आयुक्त को मौके पर अवगत कराया। नगर आयुक्त ने मौके पर ही नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सपत्ति प्रभारी वीर सिंह को बुलाकर इस रोड की पैमाइश कराये जाने व अवैध अतिक्रमण को चिनिहत करने के लिए कहा।

ख़ैर रोड पर जल भराव की स्थिति देखने पहुँचे नगर आयुक्त को मौके पर 3 मोबाइल पंप पूरी क्षमता के साथ चलते हुए मिले लेकिन चेतावनी के बावजूद नाले के ऊपर से अवैध रूप से रैंप और स्लैब डालकर अतिक्रमण किए गए भवन स्वामी और दुकान स्वामियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने की वजह से जल निकासी समुचित रूप से नहीं हो रही थी जिस पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। मौके पर सहायक नगर आयुक्त ने बताया कल सुबह 10:00 बजे इस तरह के अतिक्रमणों को चिन्हित कर लिया गया उन्हें हटाने की पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा जल निकासी में बाधक अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे ऐसे भवन स्वामी और दुकानदारों से अपील की जाती है जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें नाले के ऊपर स्लैब और रैंप को स्वयं हटाये।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »