NEW English Version

सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता को मजबूत करने के लिए मिशन कर्मयोगी टीम ने तेलंगाना के राज्यपाल और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात की

मिशन कर्मयोगी टीम (क्षमता निर्माण आयोग और कर्मयोगी भारत) ने बुधवार को हैदराबाद में तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की। टीम ने प्रशासन, क्षमता निर्माण आयोग की सदस्य डॉ. अलका मित्तल और क्षमता निर्माण आयोग की निदेशक सुश्री नवनीत कौर के नेतृत्व में राज्यपाल को राज्य में मिशन कर्मयोगी के चल रहे कार्यान्वयन से अवगत कराया। राज्यपाल ने इस पहल के लिए टीम का समर्थन व्यक्त किया और राज्य में परिवर्तनकारी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए उसका प्रोत्साहन किया।

इससे पहले मिशन कर्मयोगी टीम ने तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव श्री के. रामकृष्ण राव और वरिष्ठ विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की, ताकि राज्य में सरकारी कर्मचारियों के कार्यक्षमता निर्माण के मार्ग को प्रशस्त किया जा सके। टीम ने मिशन कर्मयोगी का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें डिजिटल लर्निंग और योग्यता-आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार नागरिक-केंद्रित सरकारी सेवा को विकसित करने के अपने दृष्टिकोण पर जोर दिया गया।

चर्चाओं का एक मुख्य आकर्षण iGOTKarmayogi प्लेटफ़ॉर्म था, जो सभी विभागों के अधिकारियों के लिए कभी भी-कहीं भी सीखने की सुविधा प्रदान करता है। विभाग प्रमुखों ने अपनी विशिष्ट प्रशिक्षण आवश्यकताओं और चुनौतियों को साझा किया। हरेक विभाग की शासन प्राथमिकताओं के अनुरूप अनुकूलित शिक्षण मार्गों के महत्व को रेखांकित किया। बैठक का एक महत्वपूर्ण परिणाम iGOT प्लेटफ़ॉर्म पर कई विभागों के सरकारी कर्मचारियों को शामिल करने का निर्णय था। यह कदम तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों के कार्यक्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है।

क्षमता निर्माण आयोग ने राज्यपाल, मुख्य सचिव और तेलंगाना प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग की ईमानदारी से सराहना की। ये कार्य मिशन कर्मयोगी के तहत निरंतर सीखने और विकास के माध्यम से शासन को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »