NEW English Version

मंडलायुक्त ने कावड़ यात्रा के रूट का किया निरीक्षण

14 जुलाई को श्रावण मास के पहले सोमवार पर कावड़ियों के आवागमन के मार्ग और श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर और शिव मंदिर जाने वाले मार्गों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा के रूट का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को कावड़ यात्रा के रोड पर कई जगह गड्ढे जल भराव अतिक्रमण दिखाई दिया मौके पर मंडलायुक्त ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अगले 48 घंटे में कावड़ यात्रा के रूट पर पैच वर्क करने के साथ-साथ जहां-जहां जल भराव की स्थिति है वहां अतिरिक्त पंपसेट लगाकर जल निकासी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने खेरेश्वर धाम पर पहुंच कर साफ सफाई और लाइट व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

मौके पर नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया नगर निगम द्वारा कावड़ियों के आवागमन के मार्ग को 5 सेक्टर में नगर निगम द्वारा बनाया गया है।अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कावड़ियों के रूट पर नगर निगम संबधी व्यवस्थाओं को  समय से कराने का आश्वासन दिया। अपर नगर आयुक्त ने खैर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माणधीन कार्य को देखते हुए कमिश्नर मैडम से देहली गेट की ओर से खैर बाईपास होते हुए नादा पुल से खेरेश्वर जाने वाले रूट पर कांवड़ियों के आवागमन को डाइवर्ट करने का अनुरोध किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »