NEW English Version

मोहर्रम की व्यवस्थाओं का नगर आयुक्त ने कर्बला पहुँचकर लिया जायज़ा-चाक चौबंद इन्तिज़ाम का नगर आयुक्त का वादा

मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस के मार्ग के गड्डो को भरने का काम हुआ तेज़-जलनिकासी के लिए तैनात हुए मोबाइल 04 पंप सेट व 03 सकिंग मशीनें

ताजियों को सुपुर्दे ख़ाक किए जाने के लिए नगर निगम ने कर्बला में खुदवाया गड्डा- बेहतर इंतजामों के साथ निकलेंगे ताजियों के जुलूस

मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों के जुलूस के मार्ग पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओ का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शाम को अधीनस्थों के साथ कर्बला पहुँचकर जायज़ा लिया

नगर आयुक्त ने कर्बला समिति व स्थानीय पार्षद को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा परंपरागत व्यवस्थाओं को नगर निगम बेहतर तरीके से करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है जुलूस के मार्ग पर जहां-जहां गड्ढे सड़क पर बारिश की वजह से हो गए थे उनकी मरम्मत कर दी गई है और प्रयास किया जाएगा सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कल मोहर्रम का जुलूस निकले।

कर्बला पर होंगे ये इंतिज़ाम

नगर आयुक्त ने बताया कर्बला समिति और स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में कर्बला में ताजियों को सुपुर्दे ख़ाक किए जाने के दृष्टिगत गड्डा खुदवा दिया गया है इसके साथ-साथ ताजियों के जुलूस के साथ आगे और पीछे नगर निगम की पांच-पांच टीम सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में चलेगी। उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने के लिए जुलूस के साथ एंटी स्मोकगन को भी वॉटर स्प्रिंकलर के लिए लगाया गया है इसके साथ-साथ जुलूस के आगे पानी की छिड़काव के लिए तीन पानी के टैंकर और जुलूस के आगे कचरा उठाने के लिए 8 टाटा टेंपो लगाए गए हैं।

जलनिकासी के लिए इंतिज़ाम

उन्होंने बताया बारिश की संभावना को देखते हुए ईदगाह कर्बला क्षेत्र में महाप्रबंधक जल वीके सिंह के नेतृत्व में 04 मोबाइल पंप सेट और 03  सकिंग मशीनों को भी तैनात किया गया है।

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त ने कहा मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों के जुलूस को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से बेहतर इंतजामों के साथ संपन्न करने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ मोहर्रम के जुलूस पर तैनात रहेंगे।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण में स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल पीके सिंह सहायक अभियंता राजवीर सिंह पुष्पेंद्र सिंह स्टोनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »