NEW English Version

हरियाली युक्त हो धरा, धाम बस एक पेड़ मां के नाम

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ एवम रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 8 जुलाई प्रातः 9:00 बजे से पर्यावरण संरक्षण हेतु ग्रीन काशी की अभिनव पहल एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आह्वान किया गया ,जिसमें रोटरी क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ वन-विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता एवम पूर्णता प्रदान की ।इस वृक्षारोपण अभियान में 2000 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया ,जिसमे विद्यार्थियों के साथ . साथ हजारों की संख्या में उनकी माताओं की सजग भागीदारी ने मौसम के तपते मिजाज को परास्त कर दिया ।विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में सभी बच्चों ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया और एक पेड़ अपनी अपनी माताओं के साथ रोपित कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी तथा निदेशिका डॉ.वंदना सिंह जी ने इस अभिनव पहल के प्रति दृढ़ता ज्ञापित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण व मानव जीवन की रक्षा हेतु किए गए इस महत्वपूर्ण प्रयास में हम सभी को सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से आगे बढ़ना चाहिए । वर्तमान में हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण ही उसका सर्वोत्तम निदान व निराकरण है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.नीलम सिंह जी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम संदेश के माध्यम से हम सभी ने व्यक्तिगत रूप से यह प्रयास किया है कि हम प्रकृति के अनुरूप जीवन को बनाये रखने व संतुलित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपनी निजी जिम्मेदारी समझें । उन्होंने रोटरी क्लब से पधारे श्री सतीश जैन जी ,रुचि भार्गव जी ,डॉ.अग्रवाल, डॉ. आर.के.जायसवाल सहित पचास से अधिक सम्मानित रोटेरियन सदस्यों व वन विभाग के प्रति विशेष आभार जताया । प्रकृति माँ की रक्षा हेतु वृक्षारोपण के लिए पधारी सभी माताओं व सभी मीडिया बंधुओं के प्रति उन्होंने कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »