NEW English Version

महापौर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में कोल विधायक के संग वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा “वृक्षारोपण 2025” अभियान के अंतर्गत बुधवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत हर्षोल्लास एवं जन-भागीदारी के साथ की गई। महापौर श्री प्रशांत सिंघल,कोल विधायक अनिल पाराशर और नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने इस ऐतिहासिक अभियान का शुभारंभ दौलेरा निरपाल, मथुरा रोड स्थित वृक्षारोपण स्थल पर किया, जहाँ 5000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

अभियान की सबसे अनूठी पहल रही – एक पेड़ माँ के नाम जिसके अंतर्गत महापौर प्रशांत सिंघल ने अपनी माता श्रीमती सुनीता विधायक कोल अनिल पराशर ने अपनी माता श्रीमती शारदा देवी के नाम एक पौधा रोपित किया, वहीं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी माता श्रीमती सुरुपि देवी अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने अपनी माता महराजी यादव के नाम पेड़ लगाकर एक मार्मिक उदाहरण प्रस्तुत किया।

वृक्षारोपण लक्ष्य और भू-स्थान विवरण

नगर निगम अलीगढ़ को वृक्षारोपण 2025 अभियान के तहत कुल 22,425 पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें से बुधवार को प्रथम चरण में 5000 पौधे दौलेरा निरपाल मथुरा रोड क्षेत्र में रोपित किए गए।

विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण की स्थिति:

  • दौलेरा (निरपाल, मथुरा रोड) – 5000 पौधे
  • बरौला क्षेत्र – 8000 पौधे
  • पार्षद वार्ड (समस्त नगर क्षेत्र) – 4500 पौधे
  • रोड साइड (सड़क किनारे) – 1000 पौधे
  • नगर निगम के विभिन्न पार्क – 1925 पौधे

लगाए गए पेड़ो का विवरण

पौधरोपण में पर्यावरण और परिस्थितिकी संतुलन को ध्यान में रखते हुए ऐसे वृक्षों का चयन किया गया जो स्थानीय जलवायु के अनुकूल हैं और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं। नगर निगम ने अभियान के तहत जामुन, आंवला,शहतूत, पापड़ी, एस्टोकोलिया, अर्जुन, कट सागौन, एशिया सोमिया, नीम, सहजन के पेड़ रोपित किये। इन पौधों का चयन न केवल हरियाली बढ़ाने बल्कि हवा की गुणवत्ता सुधारने, औषधीय गुणों के प्रसार और जैव विविधता के संरक्षण को ध्यान में रखकर किया गया है।

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खास है मैंने अपनी माता के नाम का पेड़ लगाया है और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आज यह संकल्प दिलाया गया है कि वे रोपित पौधों को गोद लें, और उनकी परवरिश अपने बच्चों की तरह करें तभी यह अभियान सफल होगा।

उन्होंने बताया अलीगढ़ नगर निगम को लगभग 22425 का लक्ष्य मिला है लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष नगर निगम अलीगढ़ इस वृक्षारोपण अभियान में कम से कम 40000 पौधे रोपित करेगा

कार्बन क्रेडिट योजना

नगर आयुक्त ने कार्बन क्रेडिट योजना के बारे में बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्बन क्रेडिट योजना किसानों के लिए एक नया और लाभकारी अवसर बनकर उभर रही है। इस योजना के तहत यदि किसान अपनी खेती में ऐसे उपाय अपनाते हैं जिनसे कार्बन उत्सर्जन कम हो या वातावरण से कार्बन अवशोषित हो, तो उन्हें कार्बन क्रेडिट मिल सकता है। किसान कार्बन क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं, जिसे वे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेच सकते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय का स्रोत मिलता है।

महापौर का बयान

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा  हम सब यदि एक पेड़ अपनी माँ के नाम रोपित करें और उसे संतान की तरह पालें, तो न केवल पर्यावरण को बचाया जा सकता है, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव से यह अभियान जन-आंदोलन में बदल सकता है। हमारा सपना है – हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली-ग्रीन अलीगढ़ क्लीन अलीगढ़ है।

माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप कार्बन क्रेडिट योजना सतत कृषि, आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण – तीनों को साथ लेकर चलने का एक सशक्त माध्यम बन सकती है। कार्बन क्रेडिट योजना किसानों को न केवल पर्यावरण हितैषी कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी देती है। 

आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खास है, क्योंकि मैंने वह पौधा अपनी माता के नाम समर्पित किया है, जिन्होंने मुझे जीवन दिया। मैं अलीगढ़ के प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूँ कि वे भी इस अभियान में भाग लें और अपने माता-पिता या परिवारजनों के नाम एक पेड़ अवश्य रोपित करें।

विधायक कोल का बयान

विधायक कोल  अनिल पाराशर ने कहा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी व यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक पेड़ मां का नाम अभियान एक भागीरथी अभियान है और संपूर्ण देश में यह भागीरथी अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

कार्यक्रम में इन लोगों ने लगाए पेड़

महापौर प्रशांत सिंघल कोल विधायक अनिल पाराशर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा पार्षद योगेश सिंघल बॉबी कुमार,आजाद सिंह, श्रीमती नीलम संजय शर्मा अरविंद बघेल अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह  सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह महाप्रबंधक जल पीके सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह , कर अधिक्षक बेचैन सिंह विशाल सिंह एसएफआई विशन सिंह प्रदीप पाल योगेंद्र यादव रामजीलाल अध्यक्ष संजय सक्सेना देश दीपक अहसान रब अर्बन हैड अहसान सैफी सतीश चंद्र प्रेम बाबू सुबोध शर्मा, संदीप जोशी विनय आबाद डॉ तरुण शर्मा समेत अनेको अधिकारी/कर्मचारी ने एक-एक पेड़ अपनी मां व अपने नाम का लगाया

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »