NEW English Version

शरीर को नुकसान भी दे सकता है योग का गलत तरीका

योग के फायदे के बारे में तो सभी जानते हैं कि योग करने के फायदे अनेक हैं पर गलत तरीके से किया हुआ योग का दुष्परिणाम भी हो सकता है इस आर्टिकल में हम ये बताने वाले हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है। इसमें असाध्य से असाध्य रोगों का ईलाज छिपा हुआ है। नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने वाले लोग अक्सर दवाओं और अस्पतालों के चक्कर से दूर रहते हैं। योग जीवन को स्वस्थ और निरोग बनाने का अद्भुत साधन है, लेकिन क्या आपको पता है कि योग कभी-कभी आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। योग और प्राणायाम के अपने कुछ कायदे हैं। उनके कुछ निश्चित तरीके और अनुशासन हैं। ऐसे में अगर आपने योग करते हुए उसके अनुशासन का पालन नहीं किया तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए योग से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

प्राणायाम करते हुए हमेशा इस बात का ख्याल रहे कि जिस जगह आप प्राणायाम कर रहे हैं वो जगह खुली होनी चाहिए। यह खुली हवा में किया जाने वाला योग है। सांस खींचने और छोड़ने कि प्रक्रिया वाला यह योग खुली और स्वच्छ हवा की मांग करता है। शरीर की अंदरूनी स्वच्छता के लिए भी स्वच्छ और ताजी हवा की जरूरत होती है। इसलिए कभी भी बंद कमरे में या फिर प्रदूषित जगहों पर प्राणायाम करने से बचना चाहिए। प्राणायाम करते हुए कुछ और बातें ध्यान में रखनी आवश्यक हैं। जैसे, ठीक ढंग से सिद्धासन या फिर पद्मासन में बैठकर ही प्राणायाम करना चाहिए, नहीं तो शरीर में हवा का प्रवेश ठीक तरह से नहीं होता।

इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार ही योग करें, उत्साह में ज्यादा योग करना भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। टीवी देखकर योग करते हुए आप सही तरीके से आसन नहीं कर पाते, जिससे आपकी किडनी और बाकी ऑर्गन्स पर बुरा असर पड़ने की संभावना रहती है। जिन लोगों की सर्जरी हुई होती है उन्हें कम से कम तीन महीने योगासन से परहेज करना चाहिए। किसी प्रेग्नेंट महिला को भी प्राणायाम से दूरी बनाए रखनी चाहिए। योग शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में गलत तरीके से योग करना ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है।

गलत तरीके से योग करना दे सकता है बीमारियों को न्यौता, जानें क्या है सही विधि:

योग जीवन को स्वस्थ और निरोग बनाने का अद्भुत साधन है, लेकिन गलत तरीके से योग करना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ा देता है। नियमित रूप और सही तरीके से योग करने पर स्वस्थ तन और सुंदर मन मिलता है। फिट और स्वस्थ रहने के लिए आजकल हेल्थ-क्लब, पार्क और अस्पतालों में भी योग कराया जाने लगा है लेकिन योग करने से पहले आपको उसके नियमों का पता होना भी बहुत जरूरी है। योग करते समय सावधानिया न बरतने पर आपको इसका फायदा होने की बजाए नुकसान भी हो सकता है। गलत आसन करने से मांसपेशियों में परेशानी हो सकती है।

  • योग से जुड़े जरूरी नियम: जिस तरह एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना जरूरी होता है, उसी तरह योग करने से पहले भी वार्मअप करना जरूरी होता है। इसलिए योगासन करने से पहले शरीर को वार्मअप करने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम जरुर कर लें। इससे आपका शरीर खुलेगा तथा लचीला हो जाएगा। आप चाहें तो इसके लिए सूक्ष्म आसन भी कर सकते हैं।
  • भोजन करने के तुरंत बाद न करें योग: सुबह हो या शाम, कभी भी भोजन के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। योग हमेशा खाने के करीब तीन घटे बाद करें। इसके अलावा सुबह आप खाली पेट भी योग कर सकते हैं। केवल वज्रासन ही ऐसा योग है, जिसे भोजन के बाद किया जा सकता है।
  • कठिन आसन से न करें शुरुआत: योगासन की शुरूआत करते समय हल्के आसन का चयन करें। चाहे आपको कितनी भी प्रैक्टिस क्यों न हो। लेकिन योग की शुरूआत किसी कठिन आसन से शुरूआत करने पर चोट लगने का डर रहता है।
  • योग करने का सही समय: योग सूरज उगने से पहले और सूर्य डूबने के बाद किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन दिन के समय योग न करें। योगासन सुबह के समय करने से अधिक लाभ मिलता है। मगर फिर भी अगर आप किसी कारण से सुबह योग नहीं कर पाएं तो शाम या रात को खाना खाने से आधा घटा पहले भी कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि आपका पेट भरा न हो। इसलिए भोजन करने के 3-4 घटे बाद और हल्का नाश्ता लेने के एक घटे बाद आप योगासन करें।
  • योग के दौरान ठंडा पानी न पीएं: योग करते समय बीच में ठंडा पानी पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। योग के दौरान शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से सर्दी जुकाम, कफ और एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसलिए योग के समय और बाद में नार्मल पानी ही पीएं।
  • बीमारी में न करे योग: आपको कोई भी गंभीर समस्या, जोड़ों, कमर, घुटनों में अधिक दर्द है तो योग करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा योग करने के दौरान बाथरूम नहीं जाना चाहिए बल्कि अपने शरीर का पानी पसीने के जरिए बाहर निकलना चाहिए।
  • गलत पोज न करें: इन्स्ट्रक्टर द्वारा बताए अनुसार ही योग करें। गलत आसन करने से कमर दर्द, घुटनों में तकलीफ या मसल्स में खिंचाव हो सकता है। इसके अलावा पीठ, घुटने या मसल्स की प्रॉब्लम हो तो योग करने से पहले ट्रेनर से सलाह जरूर ले।
  • योग के तुरंत बाद न नहाएं: योगासन करने के तुरंत बाद न नहाएं बल्कि कुछ समय बाद स्नान करें। क्योकि किसी भी व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है और आप एकदम से नहाएंगे तो सर्दी-जुकाम, बदन दर्द जैसी तकलीफ हो सकती है। योग करने के एक घटे बाद ही नहाएं।
  • ध्यान केंद्रित करना: योगासन करते समय अपने मोबाइल फोन ऑफ कर दें। क्योंकि इसे करते समय आपका ध्यान इधर-उधर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा हंसी मजाक का माहौल न बनाए इससे आपसे योग में कोई गलत स्टेप हो सकता है।
  • एक्सपर्ट से लें सलाह: अक्सर लोग योग करने के लिए टीवी या कोई किताब पढ़ने लगते हैं लेकिन योग हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए योग कर रहें तो भी एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। -गलत तरीके से योग आपको बीमार कर सकता है। योग का फायदा तभी मिलेगा जब सही तरीके से आसन किए जाएं। योग की शुरुआत हमेशा प्रशिक्षित योगाचार्य की देखरेख में करनी चाहिए।

अंततः निष्कर्ष निकलता है कि उपरोक्त लिखी सभी जरूरी बातों को ध्यान मे रखके ही योग करना चाहिए और किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही हो करना चाहिए  इस से ही आपको योग करने का पूरा लाभ शरीर को मिलता है।

अलका सिंह
योग विशेषज्ञ
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »