NEW English Version

डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर से राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया; द ग्रेट खली ने दिल्ली में कार्यक्रम के 31वें संस्करण की शोभा बढ़ाई

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 31वां संस्करण इस रविवार सुबह देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात के गांधीनगर में 500 से अधिक प्रतिभागियों के एक समूह का नेतृत्व किया।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ साझेदारी में इस सप्ताह आयोजित अखिल भारतीय साइकिलिंग अभियान में देश भर के 7000 से ज़्यादा स्थानों से लोगों ने हिस्सा लिया और “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को दोहराया। इस अभियान में 3000 नमो फिट इंडिया साइकिलिंग क्लबों के सदस्य शामिल हुए।

डॉ. मांडविया ने गुजरात में बताया, “फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ अब एक शक्तिशाली राष्ट्रव्यापी पहल बन गई है। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के फिट इंडिया मिशन को पूरी क्षमता से आगे बढ़ा रही है। यह वास्तव में एक ऐसी श्रृंखला बन गई है जो न केवल फिटनेस के बारे में है बल्कि राष्ट्रीय परिवर्तन का भी प्रतीक है। आज 7000 से ज़्यादा स्‍थानों पर हमारे युवाओं ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।”

डॉ. मांडविया ने भारतीय युवा महिला हैंडबॉल टीम से भी बातचीत की यह टीम वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्‍ट्रीय उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र, गांधीनगर में अपने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है। गांधीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम को अर्जुन पुरस्कार विजेता और पैरा पावरलिफ्टिंग के मुख्य कोच, राजिंदर सिंह राहेलू ने भारतीय खेल प्राधिकरण, गांधीनगर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में विधायक, महापौर, उप महापौर, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इन कार्यक्रमों में भाग लेने वालों में पीएसपीबी, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, गेल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, ईआईएल, ऑयल इंडिया, सीपीसीएल, आईजीएल, एनआरएल, एमएनजीएल, एचएमईएल, पेट्रोनेट एलएनजी, बामर लॉरी, ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड और ओएनजीसी एमआरपीएल, गुजरात मेट्रो, एनपीसीसी, डब्ल्यूएपीसीओएस, एलआईसी आदि जैसे प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लोग शामिल थे।

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के सलाहकार ललित कुमार वत्स ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और माननीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल एक बेहतरीन पहल है। पीएसपीबी के अंतर्गत आने वाली सभी तेल कंपनियों ने इस साइकिलिंग अभियान में हिस्सा लिया और हॉकी, बास्केटबॉल, निशानेबाजी, एथलेटिक्स और कैरम के खिलाड़ी भी आज इसमें शामिल हुए।”

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 31वां संस्करण एक उत्सव जैसे माहौल में आयोजित किया गया। इसमें रस्सी कूद, ज़ुम्बा और हठ योग जैसी गतिविधियां शामिल थी। पूर्व डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय, द ग्रेट खली ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। 3000 से ज़्यादा युवा और बुज़ुर्ग फिटनेस प्रेमियों की उपस्थिति में, 52 वर्षीय खली ने भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने में फिटनेस के महत्व पर ज़ोर दिया।

खली ने कहा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का सपना देखते हैं। और यह सपना तभी साकार होगा जब हम स्वस्थ और सशक्त होंगे। आइए हम सब मिलकर मोदीजी के इस विचार को मज़बूत करें और सभी को जागरूक करें। आइए हम सब रोज़ाना एक घंटा फिटनेस के लिए निकालें और उसके बाद दूसरे कार्य करें।”

खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने युवाओं से “नशे से दूर रहने” और फिटनेस और खेल जैसे सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

गुड़गांव में राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का एक विशेष संस्करण भी आयोजित किया गया जिसमें 700 प्रतिभागियों ने साइकिलिंग, योगाभ्यास के साथ-साथ स्ट्रीट डांस, लूडो, कैरम, सांप-सीढ़ी, हैंड पेंटिंग आदि कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) द्वारा भारतीय साइक्लिंग महासंघ (सीएफआई), माय भारत, डॉ. शिखा गुप्ता के नेतृत्व वाली रोप स्किपिंग और योगासन भारत के सहयोग से किया जाता है। 3000 से ज़्यादा साइक्लिंग क्लब इस अभियान का हिस्सा हैं और हर रविवार को इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। ये साइकिलिंग अभियान कई खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी), खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों (केआईएससीई), भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्रों (एसटीसी), खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमियों (केआईएए), क्षेत्रीय केंद्रों (आरसी) के साथ-साथ देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) द्वारा आयोजित किए जाते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »