NEW English Version

जिला न्यायाधीश के मुख्य अभ्यागत में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का 20 जुलाई को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं शपथ समारोह का आयोजन 20 जुलाई को किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अभ्यागत के रूप में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी शामिल रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईजी डा संजीव शुक्ला, एसएसपी रजनेश सिंह, स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, समाजसेवी श्रीमती विद्या केडिया कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस ने बताया की आयोजन प्रदेश स्तर पर किया किया जा रहा है। इस अवसर पर मानवाधिकार विषय पर संगोष्ठी एवं समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

डॉ संजीव शुक्ला
आईजी,बिलासपुर रेंज छत्तीसगढ़

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर द्वारा किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, संभागीय मंडल प्रमुख रामचंद्र पाठक, रायगढ़ जिला अध्यक्ष संजय पांडे एवं बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दुबे एवं लक्ष्मी नारायण सारथी कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सक्रिय हैं।समस्त कार्यक्रम स्थानीय पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित होटल सैफरन में दोपहर 12:00 से प्रारंभ होगा। सम्मेलन में प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण शामिल रहेंगे।

सिराजुद्दीन कुरैशी
प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर छत्तीसगढ़
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »