NEW English Version

सुखमा कंपनी के सफाई कर्मचारी विवाद अपडेट

नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने व बेहतर सफाई प्रबंधन की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। शुक्रवार को हड़ताल सुबह समाप्त हो जाने के उपरांत सुखमा कर्मचारियों ने अपने कार्य को रिज्यूम किया। जिसको देखते हुए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी महामंत्री सुनील टुंडा एवं अन्य पदाधिकारी के साथ कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के सभागार में विचार विमर्श हुआ। सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी के साथ सुखमा कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बैठक में निम्न निर्णय लिए गए। माननीय नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा जी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश।

(सुखमा सन्स प्रबंधन एवं अलीगढ़ कर्मचारी यूनियन की उपस्थिति में)

ये वे मुख्य बिंदु हैं जो सुखमा सन्स और अलीगढ़ कर्मचारी यूनियन की उपस्थिति में नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा जी के निर्देशानुसार तय किए गएः

  • कार्य का समयः पुरुष कर्मचारियों का कार्य समयः सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
    • महिला कर्मचारियों का कार्य समयः सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।
  • हाफ-डे नीतिः प्रत्येक सुखमा सन्स कर्मचारी को हर महीने 3 हाफ-डे की अनुमति दी जाएगी।
    • इन हाफ-डे के लिए वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
    • हाफ-डे की गणना केवल तभी होगी जब कर्मचारी कम से कम 4 घंटे का कार्य पूरा कर चुका होगा।
  • वार्षिक अवकाशः प्रत्येक कर्मचारी को वर्ष में कुल 12 अवकाश प्रदान किए जाएंगे।
    • अधिकतम 3 अवकाश लगातार लिए जा सकेंगे।
  • वेतन पर्ची: सभी कर्मचारियों को वेतन उनके खाते में जमा होने के बाद वेतन पर्ची (Salary Slip) प्रदान की जाएगी।
  • कर्मचारी संवाद व सहायताः परियोजना प्रमुख श्री रितेश कपूर एवं एचआर श्री राजा चौधरी सप्ताह में 2 बार कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे।
    • इस मुलाकात का रॉस्टर सुखमा सन्स द्वारा तैयार कर कल तक कर्मचारी यूनियन और नगर निगम को साझा किया जाएगा।
  • हाजिरी प्रणालीः हाजिरी दिन में दो बार ली जाएगी सुबह और दोपहर के बाद।
    • सुपरवाइजर विभिन्न स्थानों पर जाकर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
    • सभी कर्मचारियों को जीपीएस ट्रैकर प्रदान किया जाएगा, जिससे उपस्थिति की निगरानी की जा सके।
  • श्रमिकों के लिए शेड निर्माणः नगर निगम द्वारा सुखमा सन्स कर्मचारियों के लिए विश्राम हेतु शेड बनाए जाएंगे।
    • इन शेड्स के स्थानों की पहचान रविवार तक सुखमा सन्स परियोजना प्रबंधक द्वारा की जाएगी।
  • कार्य समय के अनुसार वेतनः 8 घंटे कार्य करने पर मिलेगा पूर्ण वेतन ।
    • यदि कोई कर्मचारी पूरा महीना रोजाना 8 घंटे कार्य करता है, तो उसे ₹14,605 (CTC) के अनुसार पूर्ण वेतन प्रदान किया जाएगा।
    • इस वेतन में से PF और ESIC की कटौती के बाद, कर्मचारी को ₹11,500/- हाथ में वेतन मिलेगा।
    • 4 घंटे कार्य करने पर मिलेगा 5 घंटे का वेतन ।
    • 5 घंटे कार्य करने पर मिलेगा 6 घंटे का वेतन ।
    • पूर्ण वेतन प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है किः
      • कर्मचारी रोजाना 8 घंटे का कार्य पूरा करे।
      • कार्य करते समय अपनी फोटो क्लिक कराना अनिवार्य होगा, ताकि कार्य की पुष्टि हो सके।
  • पिछले चार दिनों का वेतन और उपस्थितिः
    • सभी सुखमा सन्स कर्मचारियों को 12 जुलाई से 16 जुलाई (चार दिन) तक के लिए पूरा वेतन प्रदान किया जाएगा।
    • कोई भी वेतन कटौती नहीं की जाएगी।

ये निर्णय माननीय नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा जी के निर्देश पर लिया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »