NEW English Version

नमामि गंगे ने कांवड़ियों संग दिया संदेश- सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा- बंद करें पॉलिथीन काशी को बनाएं सुंदर और क्लीन

नीदरलैंड से पधारे विदेशी पर्यटक भी बने स्वच्छता अभियान का हिस्सा

कांवड़ यात्रा के दौरान, लाखों लोग एक साथ यात्रा करते हैं, और ऐसे में स्वच्छता का महत्व और भी बढ़ जाता है इस संदेश के साथ शनिवार को नमामि गंगे ने श्री काशीविश्वनाथ धाम में स्वच्छता की अलख जगाई। कांवड़ियों एवं नीदरलैंड (हॉलैंड) से पधारे विदेशी पर्यटकों के साथ स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आवाह्न किया कि स्वच्छता बनाए रखने से न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। जीवनदायिनी नदियों और शहरों में गंदगी बढ़ाकर पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि सभी को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वाह करना चाहिए। स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच अपने घर की सफाई तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हम जिस समाज में रहते है उसको भी साफ-सुथरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

हम जिस पर्यावरण में रहते है उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर हम साफ पर्यावरण में रहेंगे तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर हमारे आसपास गंदगी रहती है तो वहां मच्छर-मक्खी पैदा हो जाते है। जिससे हमें मच्छरजनित बीमारियां हो जाती है और हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है। लोगों को साफ-सफाई के प्रति अपनी सोच को बदलना चाहिए। हमें अपने घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को इधर-उधर फेंकने की बजाय कूड़ादानों में ही डालना चाहिए। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, विदेशी पर्यटक एवं सैकड़ो की संख्या में कांवड़िया शामिल रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »