NEW English Version

राष्ट्र का मान, शौर्य के साथ, पर्यावरण का विकास की भावना से शौर्य भारत कार रैली

प्रोग्रेस हार्मनी डेवलपमेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर “राष्ट्र का मान, शौर्य के साथ, पर्यावरण का विकास” की भावना जगाने के लिए शौर्य भारत कार रैली का आयोजन कर रहा है। यह रैली 25 जुलाई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक वायुसेना स्टेशन नई दिल्ली से शुरू होकर वायुसेना स्टेशन अंबाला होते हुए वायुसेना स्टेशन आदमपुर तक जाएगी। इस रैली को वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 25 जुलाई 2025 को वायुसेना स्टेशन नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली एडवेंचर निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें तीनों सेनाओं, भारतीय तटरक्षक बल, डीआरडीओ और एनसीसी के कुल 112 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह रैली 40 प्रायोजित टाटा वाहनों द्वारा लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिनमें मुख्यतः इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल हैं।

इस कार रैली का उद्देश्य “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का स्मरण करना और हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम का सम्मान करना है। यह रैली रास्ते में पड़ने वाले कॉलेजों/विश्वविद्यालयों का दौरा करेगी और युवाओं से संवाद करेगी, उन्हें प्रेरित करेगी और उन्हें सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही, साहस, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों पर जोर देगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »