NEW English Version

कारगिल विजय दिवस – कवि सम्मेलन

दिनांक 25.07.2025 को हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सहयोग से राय व्योम फाउंडेशन द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक कवि सम्मेलन का आयोजन हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। दीप प्रज्ज्वलन और सभी अतिथियों एवं कवियों का सम्मान संयोजन टीम द्वारा किया गया जिसमें हंसराज कॉलेज से डॉ. रवि गोंड एवं राय व्योम फाउंडेशन से प्रोफेसर अंजू अग्रवाल, डॉ. अंजू बाला, मीना कुमारी एवं ज्योति राज सम्मिलित थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिखा राय, विद्यायक ग्रेटर कैलाश की उपस्थिति रही। आप ने अपने वक्तव्य में भारतीय सेना के शौर्य का गुड़गान किया और राय व्योम फाउंडेशन और हिन्दी अकादमी, दिल्ली के इस पहल की प्रशंसा की। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर रमा शर्मा ने इस आयोजन के लिये राय व्योम फाउंडेशन एवं हिन्दी अकादमी को शुभकामनाएं दी।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. हरिसिंह पाल (महामंत्री, नागरी लिपि परिषद) ने आकाशवाणी में उस समय कार्यरत रहते हुये आकाशवाणी के कार्यों और सैनिकों के पराक्रम की बातें सबके समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नियति भारद्वाज (अध्यक्ष, महिला काव्य मंच ट्रस्ट) ने शहीदों को नमन करते हुये, अपने वक्तव्य में भारत के गौरवपूर्ण इतिहास की बात रखी।

कारगिल विजय दिवस, कवि सम्मेलन

वरिष्ठ कवि नरेश नाज. की अध्यक्षता में एवं डॉ. नीतू सिंह राय के संचालन में सम्पन्न हुआ जिसमें मंजू शाक्य, सुंदर कटारिया, स्वदेश यादव एवं सुमेधा शर्मा ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं का काव्य पाठ किया, डॉ. नीतू सिंह राय एवं नरेश नाज़ ने कारगिल पर आधारित अपने गीत को प्रस्तुत किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »