NEW English Version

नगर आयुक्त ने वार्ड 60 व 28 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण- खराब सफाई व्यवस्था पर सुबह-सुबह नगर आयुक्त का मूड हुआ ऑफ

वार्ड की जनता से वार्ड में सफाई व्यवस्था की जानी नगर आयुक्त ने हक़ीक़त-सफ़ाई निरीक्षक का रोका वेतन व नगर आयुक्त ने दिया कारण बताओ नोटिस

सुखमा कंपनी व अर्बन कंपनी को तीन दिन की मोहल्लत-पब्लिक की सहूलियत के लिए लगाना होगा वार्ड में जगह जगह बीट प्लान-बिना ड्रेस के सफाई कर्मचारियों के काम करते हुए पाए जाने पर होगी कार्रवाई

खराब सफाई व्यवस्था और लापरवाही पर नगर आयुक्त ने सुबह सुबह लिया बड़ा एक्शन- कार्यदही संस्था सुखमा कंपनी पर 5 लाख व अर्बन कम्पनी पर 2 लाख का लगा जुर्माना-सुखमा कम्पनी के 2 सफ़ाई कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

नगर आयुक्त की चेतावनी:- सफाई व्यवस्था में लापरवाही और गैर हाजिरी किसी भी दशा में नहीं की जाएगी बर्दाश्त अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ बनाने की दिशा में सभी को एकजुट होकर करना होगा काम

लगातार सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण से जहां एक और सफाई महकमें, सुखमा कंपनी व अर्बन कंपनी में खलबली मची हुई है तो वहीं नगर आयुक्त रोजाना सफाई व्यवस्था का जायजा लेने बिना किसी को बताए सुबह-सुबह फील्ड में निकल रहे हैं।

मंगलवार को भी नगर आयुक्त ने बिना किसी को बताएं शहर के वार्ड 60 अंतर्गत गांधी नगर, प्रीमियम नगर बैंक कॉलोनी महेंद्र नगर रोड महेंद्र नगर मरघट वार्ड 28 महेंद्र नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वार्ड के नागरिकों से रोजाना साफ सफाई की हक़ीक़त जानी। नगर आयुक्त को वार्ड की अधिकांश जनता ने नालियां भरी होने, सड़क पर झाड़ू नहीं लगने, सड़क पर जगह-जगह कूड़ा पड़े होने नालियों की सफाई महीना में एक बार होने, सफाई कर्मचारियों के न आने के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान मिली गम्भीर अनियमितताओं और बेहद खराब सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का मूड सुबह-सुबह बिगड़ गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सुखमा कंपनी और अर्बन कंपनी को 2 दिन की मोहल्लत देते हुए सभी पार्षद वार्ड में सफाई कार्य का बीट प्लान जगह-जगह लगाने के लिए कहा ताकि पब्लिक आसानी से समझ सके उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए उत्तरदायी सफाई कर्मचारी कौन है झाड़ू लगाने वाला कौन है नाली साफ करने वाला कौन है। नगर आयुक्त ने सुखमा और अर्बन कंपनी को वार्ड में तैनात किए गए समस्त सफाई कर्मचारियों को ड्रेस आवंटित करने के निर्देश दिए बिना ड्रेस के सफाई कर्मचारी के पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

सुखमा पर कार्यवाई

निरीक्षण में नगर आयुक्त को सुखमा कंपनी द्वारा नियुक्त मात्र दो सफाईकर्मी—प्रभात पुत्र रतनलाल और राजीव पुत्र राजपाल ही कार्यरत मिले। इतने बड़े क्षेत्र में दो कर्मचारियों की उपस्थिति को घोर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा भी पुष्टि की गई कि इन्हीं दो कर्मचारियों के भरोसे पूरी सफाई व्यवस्था चल रही है। नगर आयुक्त ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए मौके पर ही सुखमा कंपनी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया। वही सुखमा कंपनी के दो सफाई कर्मचारी अजय पुत्र राजकुमार और बबलू पुत्र चमन को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए।

अर्बन कम्पनी पर कार्यवाई

वार्ड 60 में कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी समय से न आने और कूड़ा प्वाइंट्स से नियमित उठान न होने की शिकायतों पर नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया।

स्वच्छता निरीक्षक पर कार्रवाई

वार्ड 60 में सफाई व्यवस्था का जिम्मा सुखमा कंपनी का है लेकिन सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यहां तैनात स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह की लापरवाही नगर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान देखने को मिली स्थानीय नागरिकों ने भी सफाई निरीक्षक की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया जिस पर नगर आयुक्त ने एक्शन लेते हुए संबंधित स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह का वेतन रोकते हुए कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए

नगर आयुक्त ने कहा—

साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कर्मचारी, सुपरवाइज़र और निरीक्षक यदि अपनी भूमिका जिम्मेदारी से नहीं निभाएंगे तो शहर को स्वच्छ और स्वस्थ कैसे बनाया जा सकेगा? हर कर्मचारी को यह समझना होगा कि अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ बनाने की दिशा में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »