NEW English Version

मामू भांजा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट को व्यवस्थित करने को लेकर नगर आयुक्त ने व्यापारियों के साथ किया मंथन

अलीगढ़ के अति व्यस्ततम और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मामू भांजा में अव्यवस्थित पार्किंग व अतिक्रमण की समस्या से आने वाले दिनों में नगर निगम से बड़ी राहत मिलने वाली है। मामू भांजा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट को शहर की आदर्श मार्केट बनाने की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पहला कदम उठाते हुए मामू भांजा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के व्यापारियों के साथ कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के सभागार में विचार विमर्श किया।

 बुधवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यापारियों के साथ कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संवाद स्थापित कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। बैठक में अव्यवस्थित पार्किंग अतिक्रमण व संकरी गलियों में होने वाली भीड़भाड़, ट्रैफिक जाम की समस्या पर विशेष चर्चा हुई।

नगर आयुक्त ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम इस मार्केट को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करेगा। प्रथम चरण में वैकल्पिक पार्किंग स्थल के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है इसके लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। साथ ही दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण की पहचान कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जायेगा जो नही हटाएगा तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

बड़े निर्णय

साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल शेड, पुलिस पिकेट, एवं अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान जैसे अन्य बिंदुओं पर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। नगर निगम का प्रवर्तन दल मामू भांजा में 24 घंटे निगरानी रखेगा जिससे यातायात व व्यापारिक गतिविधियों में बाधा न उत्पन्न हो। बैठक में नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को तत्काल मामू भांजा में वैकल्पिक पार्किंग स्थान को ढूंढने के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना से मामू भांजा मार्केट को आदर्श बाजार बनाया जाएगा। नगर निगम को व्यापारियों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है।

ये रहे मौजूद

मास्टर ओम प्रकाश, मोनू वार्ष्णेय, राजेश गर्ग, विष्णु गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »