NEW English Version

जब दोस्ती ने भरी उड़ान; आसमान से स्टेज तक यारी का जलवा

दोस्ती सिर्फ महसूस करने की चीज़ नहीं होती, कभी-कभी उसे ज़ोर-शोर से जीना भी पड़ता है। और इस फ्रेंडशिप डे पर कुछ ऐसा ही कर दिखाया हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम ने, जब म्यूज़िक, मस्ती और यारी ने 36,000 फीट की ऊँचाई पर पहली बार इन-फ्लाइट म्यूज़िक जैम का आयोजन किया।

मुंबई से कोलकाता के लिए एक प्राइवेट फ्लाइट को किंग, कर्मा, रवि गुप्ता और गुरलीन पन्नू ने मस्ती, म्यूज़िक और यारी से भर दिया। अब कोलकाता में ज़मीन पर यारी जैम का अगला धमाका होने जा रहा है, जहाँ किंग, फॉसिल्स, सनम और भार्ग काले स्टेज पर गदर मचाएँगे।

वरुण कूरिच, वाइस प्रेसिडेंट और पोर्टफोलियो हेड- मार्केटिंग, डायजियो इंडिया, ने कहा, “दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए इससे बेहतर तरीका हो ही नहीं सकता। पिछले साल 5 शहरों में 50,000 लोगों ने यारी जैम को जिया और इस बार हम इसे और भी खास बना रहे हैं।”

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट के फाउंडर और सीईओ शोवेन शाह ने कहा, “यारी जैम सिर्फ इवेंट नहीं, एक कल्चरल मूवमेंट है। कोलकाता का जोश इसे और शानदार बनाएगा।”

रैपर और सिंगर-सॉन्गराइटर किंग बोले, “अब जब कोलकाता की बारी है, तो धमाका तय है। यारी जैम हर बार एक यादगार लम्हा बना देता है, इस बार भी कुछ वैसा ही होने वाला है।”

सनम बोले, “कोलकाता में गाने का अपना ही मज़ा है। दोस्ती हमारे म्यूज़िक की जान है और यारी जैम इसका सबसे अच्छा मंच है।”

फॉसिल्स बोले, “अपने शहर में, दोस्तों के बीच परफॉर्म करना हमेशा खास होता है। इस फ्रेंडशिप डे पर कोलकाता में झूमने का वक्त आ गया है।”

कुल मिलाकर, हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा अच्छी तरह जानता है कि दोस्ती को किस तरह नए मुकाम तक ले जाया जाए, चाहे वह ज़मीन पर हो या आसमान में। ब्रांड आने वाले समय में देश के कई प्रमुख शहरों में और भी धमाकेदार शोज़ लेकर आ रहा है, तो जुड़े रहिए और तैयार हो जाइए यारी जैम के अगले जश्न के लिए। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »