NEW English Version

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम, भारत का सबसे बड़ा ब्रांडेड लाइव आईपी, अब कोलकाता में

आसमान में जामिंग (उड़ते विमान में संगीत प्रस्तुति) से लेकर कोलकाता में यारी से भरपूर शाम की तैयारी — किंग, सनम, फॉसिल्स और भार्ग काले के साथ

जयपुर अगस्त 2025: इस फ्रेंडशिप डे पर, हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी को नए आयाम दे रहा है- आसमान में भी और मंच पर भी। यारी जैम, जिसे ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और प्रचारित किया गया है, भारत का सबसे बड़ा ब्रांडेड लाइव आईपी बन गया है। हाल ही में, इसने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 36,000 फीट की ऊँचाई पर पहली बार इन-फ्लाइट म्यूज़िक जैम का आयोजन किया, जहाँ किंग और कर्मा ने उड़ान को यारी के यादगार जश्न में बदल दिया। अब यह यात्रा कोलकाता पहुँच चुकी है, जहाँ इसका अगला अध्याय लिखा जाएगा। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा की आत्मा में हमेशा यारी रही है, केवल एक थीम के रूप में नहीं, बल्कि एक भावना के रूप में। हर यारी जैम के आयोजन के साथ, यह ब्रांड दोस्तों के बीच सच्चे रिश्तों का उत्सव मनाने के उत्साह को और भी मजबूती देता है और वह भी सबको एक भाव में पिरोने वाले संगीत के भव्य आयोजन के साथ। 

मुंबई से कोलकाता की एक प्राइवेट चार्टर फ्लाइट में, कलाकार किंग, कर्मा और कॉमेडियन रवि गुप्ता व गुरलीन पन्नू ने आसमान के बीचों-बीच संगीत, किस्सों, ठहाकों और बेबाक यारी से भरी एक अनोखी और यादगार महफिल सजाई। अब जब यारी जैम की शुरुआत ज़मीन पर कोलकाता से हो रही है, तो मंच पर धमाल मचाने आ रहे हैं किंग, फॉसिल्स, सनम और भार्ग काले जैसे धाँसू परफॉर्मर्स। यह सिर्फ एक और कॉन्सर्ट नहीं है, यह है यारी जैम। मित्रता और संगीत को समर्पित यह आयोजन उन रिश्तों का जश्न है, जो हमें जोड़ते हैं और हमारी ज़िंदगी को खास बनाते हैं।

वरुण कूरिच, वाइस प्रेसिडेंट और पोर्टफोलियो हेड- मार्केटिंग, डायजियो इंडिया, ने कहा, “फ्रेंडशिप डे मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है, कि इसे ज़िंदगी भर की याद में बदल दिया जाए? हमने सोचा कि इस जश्न को एक नए स्तर पर ले जाना चाहिए और यारी जैम से बेहतर तरीका कोई हो नहीं सकता था। जब यह विचार पहली बार उभरा, तभी हमें एहसास हो गया था कि हम कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। किंग और कर्मा जैसे असल ज़िंदगी के यारों को ऑनबोर्ड करके 36,000 फीट की ऊँचाई पर एक म्यूज़िकल जैम का आयोजन करना और अब उसी जोश को कोलकाता की धरती पर लाना, इससे ज्यादा आइकॉनिक क्या हो सकता है? जो कभी सिर्फ दोस्ती का एक साधारण जश्न था, वह आज भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड लाइव आईपी में से एक बन चुका है। पिछले साल यारी जैम ने 5 शहरों में 50,000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा। हर साल हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स यारी जैम और भी बड़ा, दमदार और हमारे दर्शकों के दिलों के करीब होता जा रहा है। इस पूरी पहल की आत्मा है- यारी। और आने वाले महीनों में हम अपने दर्शकों के लिए कुछ बेहद खास लेकर आ रहे हैं!”

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट के फाउंडर और सीईओ शोवेन शाह ने कहा, “यारी जैम आज भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड लाइव आईपी में से एक बन चुका है, और कोलकाता का जोश इसे और खास बना रहा है। इस सांस्कृतिक आंदोलन का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। ट्राइबवाइब में हम हमेशा इस बात में विश्वास करते आए हैं कि लाइव एंटरटेनमेंट में वह ताकत होती है जो कलाकारों और दर्शकों के बीच एक अनोखा जुड़ाव पैदा करता है और यारी जैम को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स उसी का प्रमाण है। हमने हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा के साथ इस आईपी के शुरुआती चरणों से मिलकर काम किया है, और इसे हर साल और भी बड़ा होते देखना, दर्शकों को लगातार जुड़ते और संगीत का जश्न मनाते देखना बेहद संतोषजनक अनुभव है। जैसे-जैसे यारी जैम भारत के अलग-अलग शहरों में पहुँच रहा है और सच्चे व ऊर्जावान लाइव एक्सपीरियंस की माँग बढ़ रही है, वैसे-वैसे हमारा उत्साह भी बढ़ रहा है। हमें गर्व है कि हम इस जादुई सफर का एक और अध्याय लेकर आ रहे हैं।”

रैपर और सिंगर-सॉन्गराइटर किंग ने कहा, “अब जब हम कोलकाता की ओर बढ़ रहे हैं, इतने शानदार कलाकारों के साथ, तो जो उत्साह और उल्लास का माहौल वहाँ पैदा होने वाला है उसका मैं बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। यारी ऐसे लम्हे बनाने के बारे में है, जो हमें यह याद दिलाएँ कि असली खुशी आखिर होती क्या है। उम्मीद है कि मेरा म्यूज़िक यारी जैम की विरासत में और रंग भर सकेगा और इस रात को यादगार बना देगा।”

सनम ने कहा, “कोलकाता में परफॉर्म करना हमें हमेशा से पसंद रहा है, क्योंकि जोश के अलग ही माहौल का एहसास होता है। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम का हिस्सा बनना हमारे लिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ संगीत का मंच नहीं है, बल्कि उस यारी का जश्न है, जो इस संगीत को जन्म देती है। हमारे हर काम के केंद्र में दोस्ती होती है, और कोलकाता के जोश और जुनून से भरे ऑडियंस के बीच उसी भावना का जश्न मनाने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।”

फॉसिल्स ने कहा, “कोलकाता हमारा घर है, और हमारे ज़्यादातर दोस्त भी यहीं रहते हैं। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम का हिस्सा बनकर फ्रेंडशिप डे पर यहाँ परफॉर्म करना हमारे लिए और भी खास हो जाता है। हम बेहद उत्साहित हैं और अब बस मंच पर उतरने और धमाकेदार वाइब्स के साथ सबको झूमाने का इंतज़ार है!”

कुल मिलाकर, हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा अच्छी तरह जानता है कि दोस्ती को किस तरह नए मुकाम तक ले जाया जाए, चाहे वह ज़मीन पर हो या आसमान में! ब्रांड आने वाले समय में देश के कई प्रमुख शहरों में और भी धमाकेदार शोज़ लेकर आ रहा है, तो जुड़े रहिए और तैयार हो जाइए यारी जैम के अगले जश्न के लिए! मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »