NEW English Version

अटल इनोवेशन मिशन और भाषिणी ने देशभर में स्थानीय भाषा में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

भाषाई बाधाओं को तोड़कर नवाचार तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से, अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत डिजिटल इंडिया भाषा प्रभाग (डीआईबीडी) भाषिणी ने आज नई दिल्ली में एक आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत के तेजी से विकसित हो रहे नवाचार एवं उद्यमिता से जुड़े इकोसिस्टम में स्थानीय भाषा में नवाचार और भाषाई समावेशिता को बढ़ावा देना है।

अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला और डिजिटल इंडिया भाषा प्रभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग सहित दोनों पक्षों के नेतृत्व के बीच एक बैठक के दौरान इस आशय पत्र को औपचारिक रूप दिया गया। चर्चा के दौरान एआईएम के राष्ट्रव्यापी नवाचार कार्यक्रमों में भाषा प्रौद्योगिकी को शामिल करने हेतु विभिन्न सहयोगात्मक रणनीतियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया।

पहले चरण के रूप में, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) अकादमी द्वारा विकसित कंटेंट का एआईएम, नीति आयोग और डब्ल्यूआईपीओ के बीच हस्ताक्षरित संयुक्त आशय पत्र के तहत चल रहे सहयोग के एक भाग के रूप में, भाषिणी के उपकरणों का उपयोग करके कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। भाषिणी प्लेटफार्मों का उपयोग करके भविष्य में शिक्षण सामग्री के गेमीकरण के अवसरों का भी पता लगाया जा सकता है। एआईएम से जुड़े इकोसिस्टम में स्टार्टअप और अन्य हितधारकों को बहुभाषी उत्पाद विकास का समर्थन करने हेतु प्रासंगिक उपकरणों और सैंडबॉक्स वातावरण सुलभ करायी जाएगी।

इस सहयोग के जरिए, एआईएम और भाषिणी का इरादा भाषिणी के भाषा उपकरणों एवं  तकनीकों का लाभ उठाते हुए, जमीनी स्तर के नवोन्मेषकों का समर्थन करने हेतु संयुक्त रूप से कई पहल करने का है। अटल इनक्यूबेशन केन्द्रों (एआईसी) व अटल सामुदायिक नवाचार केन्द्रों (एसीआईसी) और नए भाषा समावेशी नवाचार कार्यक्रम (एलआईपीआई) केन्द्रों सहित मौजूदा एआईएम इकोसिस्टम, जमीनी स्तर पर कौशल और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए भाषिणी के प्लेटफार्मों के उपयोग की भी संभावनाएं तलाशेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए, अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने कहा, “यह सहयोग समावेशी नवाचार को बढ़ावा देने के हमारे व्यापक लक्ष्य का समर्थन करता है। भाषा संबंधी प्रौद्योगिकियों को एआईएम की पहलों के साथ समन्वित करके, हम भाषा के बंधनों से परे जाकर, देशभर में नवप्रवर्तकों के लिए पहुंच और अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम उठा रहे हैं।”

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के सीईओ अमिताभ नाग ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “भाषा कभी भी नवाचार की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। अटल इनोवेशन मिशन के साथ इस सहयोग के जरिए हमारा लक्ष्य प्रत्येक भारतीय नवप्रवर्तक को, चाहे उनकी भाषाई पृष्ठभूमि कुछ भी हो, डिजिटल और उद्यमशीलता क्रांति में पूर्ण रूप से भाग लेने हेतु आवश्यक उपकरणों से सशक्त बनाना है। भाषिणी की भाषा से जुड़ी प्रौद्योगिकियां संचार संबंधी कमियों को दूर करने और देशभर में समावेशी विकास के नए रास्ते खोलने में मदद करेंगी।”

यह साझेदारी भारत के डिजिटल सशक्तिकरण के व्यापक लक्ष्यों में योगदान देते हुए नवाचार के संसाधनों को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »