NEW English Version

युवा महोत्सव में रेड क्विज प्रतियोगिता व रेड रन मैराथन का आयोजन संपन्न

वाराणसी : युवा महोत्सव 2025-26 के अवसर पर वाराणसी जनपद में जिला एड्स नियंत्रण समिति, वाराणसी द्वारा काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ वाराणसी के प्रांगण में रेड रन मैराथन की दौड़ विभिन्न वर्ग (महिला पुरुष एवं ट्रांसजेंडर) में के बीच आयोजित किया गया जिसमें महिला वर्ग में प्रथम खुशबू सरोज द्वितीय पूनम यादव एवं तृतीय स्थान सुमन पटेल ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रथम रोहन द्वितीय प्रिंस यादव व तृतीय स्थान अभिषेक प्रजापति ने प्राप्त किया तथा ट्रांसजेंडर समूह में प्रथम समीर राजभर द्वितीय अंशु विश्वकर्मा एवं आशीष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 30 जुलाई को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में रेड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम यथार्थ यादव, द्वितीय प्रेम शंकर गुप्ता एवं तृतीय स्थान जान्हवी पाठक ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र तथा धनराशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समस्त सहभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

यूथ फेस्ट के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी जनपद के डिप्टी सीएमओ एवं जिला सर्विलांस प्रभारी डॉ अमित सिंह ने कहा कि युवाओं में जागरूकता लाकर ही एचआईवी के प्रसार को रोका जा सकता है इस तरह के कार्यक्रम जनपद में सतत् रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य मूलचंद यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में एचआईवी/ एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ वाराणसी के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है। इस अवसर पर एआरटी सेंटर के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ मनोज तिवारी ने लोगों को एचआईवी/एड्स संक्रमण के कारणों तथा उसके बचाव उपायों के साथ-साथ वाराणसी जनपद में एचआईवी /एड्स के क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जिला एचआईवी टीवी कोऑर्डिनेटर विनय मिश्रा ने तपेदिक बीमारी के प्रसार के कारणों तथा उसके बचाव तथा इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा किया। समस्त आयोजन हरहुआ चौकी प्रभारी श्री अभिषेक सिंह जी के देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन दिशा वाराणसी  मंडल के मंडल कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष सिंह, क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर श्रीमती पूनम गुप्ता व डीएमडीओ श्री चेतन श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। अरविंद यूथ इंडिया फिजिकल एंड स्पोर्ट अकैडमी तथा मिंसा हॉस्पिटल वाराणसी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। आयोजन में उमाकांत सर्विस फाउंडेशन, प्रगति पथ फाउंडेशन, प्रगति भारत, वन स्टाप सेंटर, सीएससी का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनुपम कुमार वर्मा तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन अरविंद जी ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »