NEW English Version

प्रकाशन विभाग ने भारतीय कंटेंट निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू कहानी सुनाने की परंपराओं को समृद्ध करने के लिए छोटा भीम कॉमिक सीरिज़ का अनावरण किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नवीनतम छोटा भीम कॉमिक सीरिज का विमोचन किया। भारतीय विषय-वस्तु निर्माण को बढ़ावा देने और युवा पाठकों तक सांस्कृतिक रूप से निहित कहानियां पहुंचाने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम में भारत के सबसे लोकप्रिय बाल पात्रों में से एक छोटा भीम की रचनात्मक यात्रा और विषय-वस्तु पर एक चर्चा भी हुई।

इस अवसर पर प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक श्री भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि हम अपने बच्चों को जो कहानियां सुनाते हैं, उनका भारतीय जुड़ाव होना चाहिए। हमारे जैसे देश में, जहां हमारे दादा-दादी भारतीय पात्रों वाली कहानियां सुनाते थे, प्रकाशन विभाग कहानी सुनाने की उन परंपराओं को याद किए बिना नहीं रह सकता। हम जितनी ज़्यादा मातृभाषा में उनके बारे में बात करेंगे, हमारी नई पीढ़ी की विकास गाथा उतनी ही गहरी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कहानियां मूल्यों और साहस का संदेश देती हैं और इसलिए उन्हें हर कोने तक पहुंचना चाहिए।

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तैयार यह कॉमिक सीरीज़, ढोलकपुर के काल्पनिक राज्य में एक बहादुर और दयालु बालक भीम के साहसिक कारनामों पर आधारित है। अपनी असाधारण शक्ति के लिए प्रसिद्ध भीम, भारतीय संस्कृति और लोककथाओं से प्रेरित मित्रता, साहस, टीम वर्क और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है।

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ श्री राजीव चिलका ने कहा कि भारत सरकार वेव्स 2025 जैसी पहलों के माध्यम से एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स में भारतीय कंटेंट निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। इस तरह के निरंतर समर्थन से, भारत इन क्षेत्रों में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।

छोटा भीम कॉमिक सीरीज़ का विमोचन, हाल ही में मुंबई में हुए वेव्स शिखर सम्मेलन में व्यक्त किए गए दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसमें घरेलू दर्शकों के साथ जुड़ने वाली और भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने वाली विषय-वस्तु के माध्यम से भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने का आह्वान किया गया था। अपनी बहु-पीढ़ीगत अपील के साथ, यह सीरीज़, बाल साहित्य को समृद्ध बनाने के साथ-साथ पुस्तकों, एनिमेशन, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीय कथाओं को प्रोत्साहित करने के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए तैयार है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »