NEW English Version

असादपुर कायम में नगर निगम संपत्ति को नगर निगम ने कराया कब्जा मुक्त

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम के संपत्ति विभाग द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम असादपुर कायम स्थित गाटा संख्या 181 की 4910 वर्ग मीटर सरकारी ऊसर भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाया गया। इसके साथ ही गाटा संख्या 271 पर स्थित सरकारी भूमि पर भी नगर निगम संपत्ति का बोर्ड स्थापित किया गया।

वर्तमान समय में उक्त भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 9 करोड़ रुपये है। नगर आयुक्त के निर्देश पर इस कार्रवाई से सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने और नगर निगम की संपत्ति को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त ने कहा अतिक्रमण मुक्त करने की यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी और नगर निगम की एक-एक इंच भूमि को सुरक्षित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नगर निगम की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्यवाई अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व सहायक नगर आयुक्त के निर्देशन में विजय गुप्ता (संपत्ति लिपिक), प्रवर्तन टीम, संपत्ति विभाग की टीम तथा तहसील कोल की टीम की संयुक्त मौजूदगी में संपन्न हुई।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »