NEW English Version

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राखी का त्यौहार मनाने के लिए लखनऊ में बनाई 42 फीट लंबी फूलों की राखी

राखी के त्यौहार को खास अंदाज़ में मनाते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में ‘थ्रेड ऑफ ट्रस्ट, बॉन्ड फॉर लाइफ’ नाम से एक खास पहल कर रहा है। 8 अगस्त से शुरू हुई इस दो दिवसीय त्यौहारी पहल में देश का सबसे बड़ा इनडोर फ्लोरल राखी इंस्टॉलेशन और परिवारों को जोड़ने वाली कई रोचक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।

42 फीट लंबा खूबसूरत राखी इंस्टॉलेशन लोगों को खूब लुभा रहा है, जो फूलों की डिज़ाइन से सजा है और 12×12 फीट (144 वर्ग फीट) में फैला हुआ है। करीब 150 किलो प्राकृतिक फूलों से तरह तैयार की गई यह राखी प्रकृति, परंपरा और कला का अनोखा संगम पेश करती है, जो रक्षा बंधन के गहरे रिश्तों की भावनाओं को बखूबी उजागर करती है।

आप यहाँ ‘राखी’ बनाने और ‘भाई-बहन की जोड़ी’ जैसे कॉन्टेस्ट्स, ‘मैसेज फॉर सिबलिंग’ वॉल और भाइयों की ओर से ‘मेक-अ-विश’ जैसी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। हर गतिविधि का उद्देश्य आपसी रिश्तों को मजबूत करना और रक्षा बंधन की भावना को सरल व सार्थक तरीके से जीना है, साथ ही उज्जीवन के लिए भरोसे की वह नींव बनाना है, जो वित्तीय सेवाओं से कहीं आगे जाती है।

यह पहल सांस्कृतिक प्रतीकों और लोगों की भागीदारी को जोड़कर एक व्यस्त रिटेल क्षेत्र में यादगार अनुभव बनाती है। इसका उद्देश्य समुदाय के रिश्तों को मजबूत करना, स्थानीय जागरूकता बढ़ाना और उज्जीवन एसएफबी की उन पलों में हिस्सेदारी दिखाना है जो महत्वपूर्ण हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »