NEW English Version

दिल्ली दुग्ध योजना के अंतर्गत गाय का दूध, सह-ब्रांडेड उत्पाद और नए बूथ शुरू किए गए

दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) ने 13 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स  में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नए डेयरी उत्पादों के शुभारंभ और बूथ आवंटन पत्रों के वितरण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर गाय के दूध और सह-ब्रांडेड डेयरी उत्पादों का डिजिटल लॉन्च और अनावरण किया गया। यह डेयरी की गुणवत्ता को मजबूत करने, उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने और पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। इस पहल के अंतर्गत चयनित आवेदकों को 22 नए बूथ आवंटन पत्र सौंपे गए  जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण-शहरी डेयरी संपर्क मजबूत होंगे।

डीएएचडी की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय ने अपने मुख्य भाषण में बेहतर उत्पाद पेशकश और मूल्य श्रृंखला में हितधारकों के लिए समावेशी अवसरों के माध्यम से डेयरी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिकोण साझा किया। उन्‍होंने बाजार में अपने नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए डीएमएस और हरियाणा दुग्ध महासंघ के प्रयासों की सराहना भी की।

डीएएचडी की अपर सचिव सुश्री वर्षा जोशी ने दिल्ली एनसीआर के लिए दूध और डेयरी उत्पादों के डीएमएस ब्रांड के महत्व और बाजार में नए उत्पादों की शुरूआत के साथ डीएमएस की प्रगति पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में डीएएचडी के अपर सचिव श्री राम शंकर सिन्हा, डीएएचडी के सलाहकार श्री जगत हजारिका, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड के वीटा के अध्यक्ष श्री राम अवतार गर्ग, वरिष्ठ अधिकारी, डेयरी क्षेत्र के हितधारक और बूथ आवंटन योजना के लाभार्थी भी उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »