NEW English Version

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली

वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारों से गूंजा अलीगढ़ शहर

अलीगढ़ : हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम अलीगढ़ एवं अर्बन एनवायरोटेक कंपनी द्वारा एक भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर से नगर निगम के 250 कूड़ा उठाने वाले वाहनों की तिरंगा रैली को मंडलायुक्त संगीता सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली का मार्ग कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर से लाल डिग्गी रोड, घण्टाघर, कलेक्टर रोड, ठंडी सड़क होते हुए पुनः हैबिटेट सेंटर तक रहा। इस दौरान नगर निगम और अर्बन कंपनी के सैकड़ों ड्राइवर एवं कर्मचारी देशभक्ति के जोश में मेरी शान तिरंगा एवं वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को गूंजायमान करते रहे।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री एवं ओजस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में *हर घर तिरंगा” अभियान देशवासियों के दिलों में देशभक्ति और संविधान के प्रति वफादारी का भाव जागृत कर रहा है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ नगर निगम एवं अर्बन एनवायरोटेक द्वारा आयोजित यह रैली जन-जन तक प्रेम एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है।

Zero Oil Cook Book21%

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि *यह अभियान हमें अपने इतिहास को नजदीक से जानने और स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों के गौरवशाली योगदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने स्वतंत्रता संग्राम को समझते हैं, तो हमें अहसास होता है कि किस प्रकार हमारे वीर पूर्वजों ने राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।*

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि तिरंगा वाहन रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा को एक जन आंदोलन का स्वरूप देना और इसे उत्सव की तरह मनाना है। उन्होंने अपील की कि अलीगढ़ का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए। उन्होंने इस भव्य आयोजन में सहयोग देने वाली पूरी नगर निगम टीम को बधाई दी।

रैली में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, कर अधीक्षक बेचन प्रसाद, अर्बन एनवायरोटेक के प्रोजेक्ट हैड अहसान सैफी, पीआरओ अहसान रब, स्टोनो देश दीपक एवं तरुण शर्मा सहित नगर निगम व अर्बन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »