NEW English Version

हर घर तिरंगा’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर, छात्रों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

वाराणसी, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह के कुशल नेतृत्व में निकली इस यात्रा में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई।

सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा देशभक्ति के नारों — “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” — से गूंज उठी। प्रत्येक प्रतिभागी के हाथ में लहराता तिरंगा, देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक बन गया। यात्रा महाविद्यालय के आस-पास के क्षेत्रों से होते हुए निकली, जहां स्थानीय नागरिकों ने भी आत्मीयता से स्वागत किया और कार्यक्रम की सराहना की।

समापन अवसर पर प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के प्रति हमारी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है। युवाओं को चाहिए कि वे राष्ट्र के विकास और प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ और जिम्मेदार नागरिक बनें।

प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों को देशहित, अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रण लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास एवं भविष्य के प्रति जागरूक बनाना था।

Zero Oil Cook Book21%

तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. विवेकानंद चौबे, वी. एन. एस. एस. ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों डॉ. रचना पांडेय, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अरविंद चौबे, चीफ प्रॉक्टर डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. अनूप सिंह, श्री रवि वर्मा, अंकिता यादव, डॉ. जुहू, श्री कुलदीप यादव सहित समस्त विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »