NEW English Version

Solo-Dex और Polymedicure की साझेदारी, भारत व एशिया में बिना ओपिऑयड के तीव्र दर्द प्रबंधन की पहल

अमेरिका स्थित मेडिकल डिवाइस इनोवेटर Solo-Dex, Inc. व भारत की अग्रणी उच्च-गुणवत्ता चिकित्सा उपकरण निर्माता Polymedicure Ltd. (Polymed) ने आज रणनीतिक मेनुफेक्चरिंग एवं आपूर्ति साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत Solo-Dex के पेटेंटेड, ओपियोइड-रहित क्षेत्रीय एनेस्थीसिया समाधान पहली बार भारत के अस्पतालों तक पहुंचेंगे।

इस समझौते के तहत, पॉलिमेड Solo-Dex के प्रमुख उत्पाद Fascile Continuous Peripheral Nerve Block System का निर्माण Solo-Dex के सख्त गुणवत्ता मानकों के अनुसार करेगा जिसे भारत और प्रमुख वैश्विक बाज़ारों में वितरित किया जाएगा। यह उत्पाद पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में क्लिनिकल उपयोग के लिए स्वीकृत है और अब भारत के बढ़ते Enhanced Recovery After Surgery (ERAS) कार्यक्रमों और डे सर्जरी देखभाल के विस्तार में सहायक होगा।

Solo-Dex के सीईओ Steven Eror ने कहा, “यह भारत में दर्द से राहत के लिए एक निर्णायक बदलाव है। पॉलिमेड का पैमाना, सटीकता और मजबूत नियामक ढांचा उन्हें आदर्श विनिर्माण साझेदार बनाता है। हम मिलकर ऐसी तकनीक प्रदान करेंगे जो सिर्फ दर्द को दबाती नहीं बल्कि उसे पूरी तरह समाप्त करती है।”

भारत में पहली बार: तेज़, सुरक्षित व ओपियोइड–रहित दर्द नियंत्रण

Solo-Dex का पेटेंटेड उपकरण दो मिनट से भी कम समय में लगाया जा सकता है और निरंतर, स्थानीयकृत दर्द-नियंत्रण प्रदान करता है, वो भी बिना किसी ओपियोइड के। पारंपरिक तरीकों के विपरीत, जिनमें अक्सर IV सेडेशन की आवश्यकता होती है और जो रोगियों में डिलीरियम (अस्पष्ट चेतना) का कारण बन सकते हैं, Solo-Dex प्रणालीगत दवा के संपर्क को न्यूनतम करती है, मौखिक ओपियोइड की आवश्यकता को समाप्त करती है और इस प्रकार रोगी की सुरक्षा बढ़ाती है। यह रिकवरी समय कम करती है और अस्पताल संसाधनों पर निर्भरता घटाती है।

यह तकनीक ERAS प्रोटोकॉल के साथ आसान इंटीग्रेशन के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे अस्पतालों को ऑपरेशन के बाद के दर्द का अधिक प्रभावी प्रबंधन करने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे भारत का स्वास्थ्य सिस्टम डे-सर्जरी और आउटपेशेंट मॉडल अपनाता जा रहा है, Solo-Dex एक ऐसा समाधान प्रदान करता है जो क्लीनिकल परिणामों से समझौता किए बिना रोगी संतुष्टि और थ्रूपुट बढ़ाता है।

Polymed के प्रबंध निदेशक हिमांशु बैद ने कहा, “हमें इस अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का हिस्सा बनकर खुशी है। यह साझेदारी न केवल भारत के डॉक्टरों और रोगियों के लिए अत्याधुनिक प्रबंधन ला रही है, बल्कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी बढ़ावा देती है।”

वैश्विक प्रभाव के लिए डिज़ाइन

निर्माण कार्य पॉलिमेड के ISO 13485-प्रमाणित, FDA-ऑडिटेबल संयंत्रों में होगा, जिसमें शुरुआती आदेश 1,00,000 यूनिट के लिए होंगे। भारत के अलावा यह साझेदारी एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और चुनिंदा यूरोपीय बाज़ारों में अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने का लक्ष्य रखती है। Solo-Dex वैश्विक नियामक अनुपालन और ब्रांडिंग की निगरानी करेगा।

Eror ने बताया कि इस समझौते के बाद अब Solo-Dex के पास वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए स्केलेबल और लागत-प्रभावी उत्पादन क्षमता है, जबकि हमारी तकनीक के लिए आवश्यक क्लीनिकल सटीकता और गुणवत्ता बनाए रखी जाती है। हम पॉलिमेड के साथ मिलकर दुनिया भर में सुरक्षित, ओपियोइड-रहित सर्जिकल रिकवरी की मांग को पूरा करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Solo-Dex और पॉलिमेड की साझेदारी भारत के प्रमुख अस्पताल नेटवर्क के साथ जुड़ रही है और इसकी वाणिज्यिक उपलब्धता Q4 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

Swati Behal

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »