NEW English Version

अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ बनाने के लिए सड़क पर उमड़ा जन सैलाब

महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर अलीगढ़वासियो के व्यवहार में स्वच्छता के प्रति बदलाव लाने की दृष्टिगत शुरू किए गए स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान का शुभारंभ सेंटर पॉइंट अटल चौक से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह महापौर प्रशांत सिंघल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह,कोल विधायक अनिल पाराशर,एमएलसी प्रोफेसर तारिक़ मंसूर,मानवेंद्र सिंह गुरुजी,चौधरी ऋषिपाल सिंह, कमिश्नर संगीता सिंह, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण पाल लाला महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा सहित नगर निगम के सभी माननीय पार्षद अधिकारी कर्मचारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और स्टूडेंट, सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ।

भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शहर को स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ बनाने के लिए अपना अपना योगदान देने और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की बात को बताया। कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल ने शहरवासियों, व्यापारी स्कूली छात्र छात्राओं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, सफाई कर्मचारियों को अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़ स्वच्छ अलीगढ़ बनाने का संकल्प दिलाते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया।

भव्य कार्यक्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और अभियान की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया महापौर और नगर आयुक्त की पहल पर शुरू हुए स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान के तहत अलीगढ़वासियो में जन जागरूकता लाने के लिए जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य जागरूकता रैली सेंटर पॉइंट अटल चौक से मैरिस रोड तक निकाली गई। रैली में शामिल जनप्रतिनिधि शहर वासियों ने स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ का संकल्प लिया अलीगढ़ को पॉलिथीन मुक्त बनाने और सफाई में सहयोग करने के लिए महापौर नगर आयुक्त और कोल विधायक ने दुकान दुकान पर जाकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आव्हान किया।

सांसद सतीश गौतम ने कहा शहर को स्वच्छ रखने की सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है मात्र नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने की कोशिश तो कर सकता है लेकिन पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकता सभी शहर वासियों को एकजुट होकर स्वच्छ हृदय से इस पहल में मिलकर काम करने की जरूरत है तभी अलीगढ़ स्वच्छ अलीगढ स्वस्थ अलीगढ होगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा हर धर्म स्वच्छता की सीख देता है स्वच्छता में भगवान का वास है सभी शहरवासी संकल्प ले अपने शहर को गंदगी से आजाद दिलाने के लिए नगर निगम का सहयोग करेंगे अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के बाद क्लीन सिटी बनाना एकमात्र लक्ष्य नगर निगम का है।

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा स्वच्छता को आदत बनाने से ही अलीगढ़ की स्वच्छता में परिवर्तन आएगा

कमिश्नर संगीता सिंह ने अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए इस अभियान की सराहना करते हुए महापौर और नगर आयुक्त को बधाई दी और कहा निश्चित रूप से दृढ़ संकल्प के साथ लिया गया यह निर्णय आने वाले समय में अलीगढ़ को स्वच्छता की रैंकिंग में पहले पायदान पर लायेगा।

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान एक जन आंदोलन का रूप लेगा और उन्हें पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में अलीगढ़ की गिनती स्वच्छ शहरों में होगी। एमएलसी प्रोफेसर तारिक़ मंसूर ने कहा अलीगढ़ की स्वच्छता में बदलाव के लिए यह अभियान बेहद सराहनीय है सभी को मिलकर नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।

एमएलसी मानवेंद्र सिंह गुरुजी ने कहा इस अभियान को मात्र अभियान ना समझा जाए एकजुट होकर शहर की स्वच्छता में बदलाव के लिए अपने स्वच्छता के प्रति दायित्व को समझें।

एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान से ज्यादा से ज्यादा शहर वासी जुड़े और अपने अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़ बनाने के लिए अपना योगदान दे। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा इस अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम नालों की सफाई और नालों को कवर करने पर विशेष ध्यान दें तो निश्चित रूप से शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।

जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण पाल लाला ने कहा स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की जरूरत है अलीगढ़ नगर निगम का यह अभियान निश्चित रूप से शहर वासियों के व्यवहार में परिवर्तन लाने का काम करेगा।

महानगर अध्यक्ष भाजपा इंजीनियर राजीव शर्मा ने कहा जनमानस को साथ लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का यह अभियान निश्चित रूप से जन आंदोलन का रूप लेगा।

कार्यक्रम में उपसभापति दिनेश जादौन अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित शेरसिंह सैनी योगेश सिंघल स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा  महावीर सिंह नसी अहमद आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह निरंजन सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर सबा खां अमरीन निशा उस्मान सुमन देवी विमलेश सिंह पूनम रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम स्वर्ण लता हितेश कुमारी हिना सैफी आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल  दीपू शर्मा गंगा जोशी, सददाम अशरवी के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सफाई कर्मचारी व सभी नगर निगम सामान्य कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »