NEW English Version

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के संगठन निर्माण की रफ्तार तेज, फिर उठी ओबीसी के लिए 27 आरक्षण की मांग

प्रदेश का तीसरा राजनीतिक विकल्प बनने की बात पर रहा ज़ोर

रीवा : मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री आर. बी. सिंह पटेल 17 अगस्त को अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन मऊगंज और रीवा पहुंचे। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीपी पटेल व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

दौरे की शुरुआत मऊगंज जिले से हुई, जहां सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, और कुछ नए व युवा साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे रीवा जिले में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम हुआ। जहाँ भारी मात्रा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आर बी सिंह पटेल का स्वागत किया। 

प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “जिलेवार दौरों का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर, पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। हमारा प्रदेश सरकार ने अनुरोध है कि ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण को जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।”

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के *वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन* भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) को मजबूत करने के लिए हम हर जिले में संगठन को सक्रिय और सशक्त बना रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा।”

बता दें कि अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाते हुए, संगठन को मजबूत करने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में यह तीन दिवसीय दौरा एक महत्वपूर्ण व सहायक कदम बताया जा रहा हैं। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »