NEW English Version

नगर निगम वर्कशॉप व जलकल विभाग का कण्डम सामान/वाहनों की नीलामी सम्पन्न

नगर निगम वर्कशॉप और जलकल विभाग में वर्षों से पड़े कण्डम सामान व वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया मंगलवार को जवाहर भवन सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नीलामी समिति के अध्यक्ष अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एवं उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह की देखरेख में पारदर्शी तरीके से खुली बोली आमंत्रित की गई।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा मई माह में चार्ज ग्रहण करने के उपरांत ही वर्कशॉप एवं जलकल विभाग के निरीक्षण के दौरान कण्डम पड़े पुराने वाहनों व सामान की नीलामी कर राजस्व वृद्धि के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को प्रभारी अधिकारी नामित कर नियमानुसार वैल्युएशन की कार्यवाही पूर्ण कर नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ करायी गई।

मंगलवार को हुई नीलामी में जलकल विभाग के कण्डम सामान/स्पेयर पार्ट्स की खुली बोली में 15 लाख 60 हजार रुपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई। नगर निगम के कण्डम मोबाइल टॉयलेट की बोली 27,000 रुपये प्रति नग के हिसाब से लगाई गई, जिसके अंतर्गत 04 मोबाइल टॉयलेट की नीलामी सम्पन्न हुई। इसी प्रकार कण्डम ड्रम 440 रुपये प्रति नग, टायर-ट्यूब 18 रुपये प्रति किलो, बैटरी 65 एम्पीयर 431 रुपये, 100 एम्पीयर 665 रुपये तथा 150 एम्पीयर 3,040 रुपये प्रति नग की दर से नीलाम हुईं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। जहां बाजार दर से कम बोली प्राप्त हुई, वहां पुनः बोली बुलवाने का निर्णय लिया गया। इस नीलामी से न केवल नगर निगम की आय में वृद्धि होगी बल्कि वर्षों से पड़ी अनुपयोगी सामग्री को हटाने से वर्कशॉप एवं जलकल विभाग में कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »