NEW English Version

महापौर नगर आयुक्त ने रेलवे रोड दुकानदारों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर चल रहे स्वच्छ अलीगढ़–स्वस्थ अलीगढ़ अभियान के तीसरे दिन नगर निगम अलीगढ़, रेलवे रोड व्यापार मंडल स्थानीय पार्षद अंशु अग्रवाल, अर्बन एनवायरोटेक तथा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सोशल वर्क डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से रेलवे रोड माल गोदाम से मिरुमल की प्याऊ मामू भांजा चौराहे तक जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के अंतर्गत महापौर और नगर आयुक्त ने दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक सजग और दो कूड़ेदान रखने के बारे में समझाया महापौर और नगर आयुक्त ने कहा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम को व्यापारी वर्ग का सहयोग चाहिए रेलवे रोड स्वच्छ बाजार बने इसके लिए सभी एकजुट होकर यह प्रण ले कि हम कचरा नहीं करेंगे कूड़ेदान रखेंगे और नगर निगम की गाड़ी आने पर उसमें ही कचरा डालेंगे ताकि रेलवे रोड स्वच्छ एवं आदर्श बाजार के रूप में शहर वासियों के लिए एक मिसाल बने

बुधवार शाम को महापौर और नगर आयुक्त ने रेलवे रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जय हिंद इंजीनियरिंग वर्कशॉप जींस पॉइंट होटल महाराजा पैलेस राजमहल होटल दयाल टेलर्स एंड रेडिमेड जेनसन फुटवियर सरदार सूट कलेक्शन एवन दाल सब वाले साड़ी सुहाग जीत मशीनरी ट्रेडर्स टॉप कलेक्शन फुटवियर राठी मशीनरी मार्ट राठी फुटवियर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स अग्रवाल पेंट्स स्टोर भरत पेंट्स सिंध सेल जींस पॉइंट जवाहर स्पोर्ट्स मेट्रो फुटवियर एवं अनेकों दुकानों पर जाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया पंपलेट वितरित किए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा इस अभियान के अंतर्गत मालगोदाम से पूरे रेलवे रोड बाजार में दुकानदारों को एक हफ्ते की मोहलत दी गई है इस मोहलत के अंतर्गत सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे दो कूड़ेदान नीले व हरे रंग के अनिवार्य रखने होंगे। जिसमें गीला कूड़ा अलग और सुख कूड़ा अलग रखा जाएगा इसके साथ-साथ दुकानदारो को अपनी परिधि में दुकान लगाना होगा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा 7 दिन के उपरांत व्यापक रूप से उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी

महापौर नगर आयुक्त के साथ सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पार्षद अंशु अग्रवाल व्यापार मंडल से मनीष अग्रवाल मास्टर ओमप्रकाश गौरी आर्या अनराक्ष शल्मा राकेश सारस्वत सतीश महेश्वरी चित्तन गुप्ता संजय वार्ष्णेय दीपक वार्ष्णेय आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »