NEW English Version

कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 में ओयो रहा इवेंट पार्टनर 

ओयो ने इवेंट पार्टनर के रूप में कुरुक्षेत्र में इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 को जिम्मेदारी से सँभाला

कुरुक्षेत्र, अगस्त 2025: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 को शुरुआत से अंत तक जिम्मेदारी से सँभाला। यह आयोजन डायरेक्टरेट ऑफ स्किल डेवेलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, हरियाणा सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र में किया गया था, जिसमें देशभर से सैकड़ों प्रतिभाशाली युवा और अधिकारी शामिल हुए।

ओयो

हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में ओयो ने आधिकारिक इवेंट पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई। कंपनी ने पूरी मेहमाननवाज़ी और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था बेहद सुचारु ढंग से की।

ओयो ने कुरुक्षेत्र स्थित अपने होटलों में 600 से अधिक युवा प्रतिभागियों और 40 से ज्यादा वीआईपी अधिकारियों के लिए उचित व्यवस्था की, ताकि वे आराम से ठहर सकें। इसके साथ ही, ओयो ने स्थानीय विक्रेताओं के साथ मिलकर 6 दिनों तक 12,000 से अधिक लोगों को गरम और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा, वीआईपी मेहमानों के लिए खास हाई-टी सर्विस दी गई। ओयो ने पूरे कार्यक्रम में 6,000 प्रतिभागियों के लिए एसी बसों और कारों से यात्रा की व्यवस्था भी की, ताकि उन्हें समय पर और आरामदायक सफर मिल सके।

कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए ओयो ने स्थल पर कंट्रोल रूम बनाया, जहाँ प्रशिक्षित स्टाफ ने लॉजिस्टिक, रजिस्ट्रेशन काउंटर, सुरक्षा और मेहमानों की देखरेख की जिम्मेदारी संभाली।

सफल आयोजन पर ओयो के गवर्नमेंट बिज़नेस हेड, पंकज कुमार ने कहा, “इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे बड़े आयोजनों से यह साबित होता है कि ओयो न सिर्फ हॉस्पिटैलिटी में, बल्कि इवेंट मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक और गेस्ट एक्सपीरियंस में भी बेहतरीन सेवाएँ दे सकता है। हमारा उद्देश्य था कि हर प्रतिभागी, अतिथि और संबंधित व्यक्ति कुरुक्षेत्र में यादगार अनुभव लेकर जाए।”

यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होने से ओयो की साख और भी मजबूत हुई है, जो सरकारी आयोजनों, युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों और बड़े सम्मेलनों के लिए एक भरोसेमंद हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में जानी जाती है। होटल मैनेजमेंट, इवेंट सॉल्यूशन्स और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं में ओयो की विशेषज्ञता इसका आधार है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »