NEW English Version

नोएडा के बाद अलीगढ़ बनेगा प्रदेश का पहला स्वचालन, संचालन एवं रख-रखाव स्ट्रीट लाइट सिस्टम से लैस नगर निगम

महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की सड़कों को रोशन व सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम 8 करोड़ प्रति ज़ोन की लागत से लगभग 32 करोड़ की लागत से नगर निगम अपने ज़ोन-01, 02, 03 एवं 04 की LED स्ट्रीट लाइटों के स्वचालन, संचालन एवं रख-रखाव हेतु योग्य ठेकेदार/एजेंसी के चयन के लिए ई-निविदा आमंत्रित की गई है। यह निविदा 5 वर्षों की एएमसी (AMC) अनुबंध अवधि के लिए होगी, जिसे आगे 2 वर्षों तक बढ़ाया भी जा सकेगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया शहर का कोना-कोना जगमग रोशनी से रोशन हो इसके लिए माननीय महापौर के दिशा निर्देशन में सभी नगर निगम के 4 ज़ोन में स्ट्रीट लाइट के ऑटोमेशन मेंटिनेंस व ऑपरेशन के लिए कवायद को शुरू कर दिया गया है इस कार्य के लिये ई निविदा आमंत्रित की गई है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया इस परियोजना के अंतर्गत शहर की सभी स्ट्रीट लाइट को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा ताकि स्ट्रीट लाइट के बंद होने डिम होने अथवा खराब होने की तत्काल सूचना मिल सके और सूचना के आधार पर अगले 12 घंटे में लाइट ठीक करना होगा। इसके साथ-साथ सभी ज़ोन में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा जिसकी मदद से पता चल सकेगा कौन सी लाइट कौन से वार्ड में बंद है।

उन्होंने कहा यह परियोजना 98% सर्विस लेवल एग्रीमेंट के आधार पर होगी यानी सभी ज़ोन में संबंधित एजेंसी का प्रयास 100% स्ट्रीट लाइट को प्रकाशवान का रहेगा इसके साथ-साथ 98% से कम स्ट्रीट लाइट जलने पर एजेंसी से नगर निगम द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा साथ ही साथ 12 घंटे में खराब स्ट्रीट लाइट के ठीक नहीं होने पर ₹50 प्रति घंटे की दर से जुर्माना भी रोपित किया जाएगा।

नगर आयुक्त में यह भी बताया इस परियोजना के तहत नगर निगम के सभी चार ज़ोन के लिए अलग-अलग ई निविदाएं आमंत्रित की गई है ताकि उच्च कोटि की प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां प्रतिभाग कर सके।  नोएडा के बाद अलीगढ़ प्रदेश का पहला नगर निगम होगा जहां इस परियोजना के तहत स्ट्रीट लाइटों का ऑटोमेशन ऑपरेशन और मेंटेनेंस होगा।

उन्होंने बताया कि शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटों के बेहतर संचालन से नागरिकों को ऊर्जा की बचत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा का लाभ मिलेगा। नगर निगम का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से नगर निगम सीमा का कोना-कोना जगमगाये। इस व्यवस्था से शहर की लाइट व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

उन्होंने बताया कि यह निविदा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से होगी। नगर निगम का उद्देश्य है कि योग्य और अनुभवी एजेंसियों का चयन हो, जिससे एलईडी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का रख-रखाव समयबद्ध व प्रभावी ढंग से हो सके।

तकनीकी जानकारी

अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना ने ई निविदा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया:

  • ई-निविदा आमंत्रण करने की तिथि: 23.08.2025, प्रातः 04:00 बजे से
  • ई-निविदा वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 26.08.2025, सायं 06:00 बजे तक
  • बोलीदाता द्वारा ई-निविदा वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 15.09.2025, अपराह्न 02:00 बजे तक
  • ई-निविदा खोलने की तिथि: 15.09.2025, अपराह्न 04:00 बजे से

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ज़ोन की निविदा हेतु बोलीदाता को ₹5,000 + 18% जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन ही नगर निगम के निर्धारित खाते में जमा किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए गए निविदा पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इच्छुक एजेंसियों एवं ठेकेदारों से अपील की है कि वे www.etender.up.nic.in वेबसाइट पर जाकर निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकती है।

निविदा के अंतर्गत कार्य का विवरण

1. नगर निगम के 04 ज़ोन(ज़ोन-01, ज़ोन-2,ज़ोन-3 व ज़ोन-4) में LED स्ट्रीट लाइटों के स्वचालन, संचालन एवं रख-रखाव हेतु चयन।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा इस परियोजना से शहर की खूबसूरती रात्रि में बढ़ेगी  लोगों विशेष रूप से महिलाओं बच्चों बुजुर्ग लोगों के मन में सुरक्षा की भावना प्रबल बनेगी। LED स्ट्रीट लाइटों के सुचारू संचालन से अंधेरे स्थानों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की संभावना कम होगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से शहर की रात्रि में खूबसूरती बढ़ेगी साथ-साथ महिला पुरुष बच्चों और बुजुर्ग में सुरक्षा की भावना प्रबल बनेगी अलीगढ़ सुरक्षित होगा। इस कदम से शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित व अलीगढ़ की स्मार्ट सिटी परिकल्पना को नई दिशा मिलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »