NEW English Version

नमामि गंगे ने उतारी गणेश की आरती

मंगलमूर्ति से प्रेरणा लेने के आवाह्न के साथ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नमामि गंगे ने बड़ा गणेश मंदिर में सनातन धर्म के पंच देवताओं में प्रमुख व प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज की आरती उतारकर कर सभी के लिए कल्याण सुख – समृद्धि की कामना की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में प्रकृति के संरक्षक व दिव्य ज्ञान के प्रतीक भगवान गणेश की पर्यावरण संरक्षण की कामना से पूजन किया गया । लोक मंगल की कामना से गणेश जी को मोदक का भोग लगाया। मंदिर परिसर जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, प्रणम्य शीरसा देवं गौरी पुत्रम विनायकम एवं वक्रतुंडाय एकदंताय श्री गणेशाय धीमही जैसे भजनों से सराबोर हो गया ।

इस दौरान पौराणिक मंदिरों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पुराणों में वर्णित भगवान श्री गणेश का स्वरूप एक ऐसा विराट रूपक है जो प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदनाएं जगाता है और उनके प्रति हमें अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है । गणेश जी की स्तुति और विधिविधान से उनकी पूजा के साथ हमें उनकी कथाओं के संदेशों को भी आत्मसात करना होगा । एकदंत श्री गणेश जी हमें यही संदेश देते हैं कि जीवन से अहंकार समाप्त हो। गणेश जी के स्वरूप की इस बात को अगर अमल में लाएं कि हम सब परमात्मा की संतान है और समान हैं तो सारे भेदभाव, घृणा , लड़ाई-झगड़े समाप्त हो सकते हैं और विश्वबंधुत्व, वसुधैव कुटुंबकम, वैश्विक शांति व सद्भावना का वातावरण साकार हो सकता है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, बड़ा गणेश मंदिर के महंत एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »